Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी- 20 सीरीज की टीम इंडिया से धोनी की छुट्टी

पूर्व भारतीय कप्तान और भारत को पहला टी-20 विश्व कप खिताब हासिल कराने वाले महेंद्र सिंह धोनी को...
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी- 20 सीरीज की टीम इंडिया से धोनी की छुट्टी

पूर्व भारतीय कप्तान और भारत को पहला टी-20 विश्व कप खिताब हासिल कराने वाले महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। शुक्रवार देर रात बीसीसीआई ने टी-20 टीम की घोषणा की।

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। विराट की गैर-मौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। ऋषभ पंत विकेट कीपर की भूमिका में होंगे। वहीं दिनेश कार्तिक रिजर्व विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

खराब फॉर्म पर उठे थे सवाल

कुछ लोग इसे धोनी के टी-20 करिअर का अंत भी मान रहे हैं जबकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के मुताबिक धोनी को आराम दिया गया है। जानकारों की मानें तो ड्रॉप करने की पहली बड़ी वजह यह है कि पिछले एक साल से महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म पर बहस हो रही थी। धोनी ने साल 2018 में महज 70.47 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। एक कैलेंडर ईयर में ये उनका सबसे खराब प्रदर्शन है।

एक अन्य वजह पिछले दिनों वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज भी है जिसमें धोनी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इंग्लैंड में धोनी को चौके-छक्के लगाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा ऋषभ पंत का मौजूदा फॉर्म भी है जिन्हें धोनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। इंग्लैंड की सीरीज में ऋषभ ने कमाल का प्रदर्शन किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad