Advertisement

वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बने धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे...
वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बने धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने अक्टूबर 2018 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ ही यह आंकड़ा छू लिया था। उस सीरीज के बाद धोनी के कुल 10,173 रन हो गए थे। लेकिन धोनी ने इसमें से 174 रन 2007 में एशिया एकादश की तरफ से खेलते हुए अफ्रीका एकादश के खिलाफ बनाए थे।

तब धोनी ने अफ्रीका एकादश के खिलाफ तीन मैचों में 174 रनों की पारी खेली थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले धोनी वनडे के 10 हजार क्लब में शामिल होने से महज एक रन पीछे थे, जिसे उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज रिचर्डसन की गेंद पर बना लिया।

धोनी से पहले इनका जादू

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली भारत के लिए 10 हजार रन बना चुके हैं। वहीं, एकदिवसीय मैचों के इतिहास में धोनी 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 12वें बल्लेबाज हैं। भारत की तरफ से धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर 18426 रन, सौरव गांगुली 11363, राहुल द्रविड़ 10889 और विराट कोहली अभी तक 217 मैचों में 10,235 रन बना चुके हैं।

टेस्ट में भी कमाल

बता दें कि वन डे के अलावा धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 90 मैच खेले हैं। वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इससे पहले 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं। इनमें एक दोहरा शतक, छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। जबकि अभी तक 333 एकदिवसीय मैचों की 282 पारियों में धोनी ने 10 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं।

इसके अलावा वनडे में बतौर विकेटकीपर एक मैच में सबसे ज्यादा रन धोनी के नाम ही दर्ज है। धोनी से पहले श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा के नाम वनडे क्रिकेट में 404 मैचों की 380 पारियों में 14,234 रन हैं। उन्होंने 296 पारी में 10 हजार रन पूरे किए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad