राजस्थान के बाद बाढ़ प्रभावित राज्य गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हमला किया और काले झंडे भी दिखाए। इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हमले की घटना के लिए कांग्रेस ने भाजपा को जिम्मेतदार बताया है।
चीन से विवाद पर सुषमा स्वराज ने कहा कि सभी को धीरज और संयम बनाए रखना होता है। युद्ध से समाधान नहीं निकलता। सेना को तैयार रखना होता है। धैर्य, भाषा संयम और रणनीतिक रास्तों से हल निकालने की कोशिश की जा रही है।
शुक्रवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को पनामा पेपर लीक मामले में दोषी पाया। नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ गया। उसी दिन भारत में एक और राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा था। बिहार के मुख्यमंत्री,जिन पर एक मर्डर और आर्म्स एक्ट होने का आरोप लगा है, वे विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध कर रहे थे।
जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने भीषण गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसमें सेना के एक जवान और नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। गोलीबारी में तीन अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घायल महिला श्रद्धालु की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।