उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। अस्पताल प्रशासन ने पैसे के बिना पत्नी का शव ले जाने के लिए पति को एंबुलेंस नहीं दी। पति को मजबूरन पत्नी का शव स्ट्रेचर पर रख कर घर ले जाना पड़ा।
राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाबी बाग फ्लाईओवर से होंडा सिटी कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। जान गंवाने वाले छात्र व छात्रा हैं।
फर्जी खबरें रोज नए-नए शिकार खोज लेेेेती हैं। हाल ही में पत्रकार मधु त्रेहान को लेकर खबर आई कि उन्होंने फिल्म बाहुबली में मुस्लिम कलाकारों के नहीं होने पर सवाल उठाया है। इस मुद्देे को लेकर सोशल मीडिया में उनके खिलाफ खूब जहर उगला गया। जबकि त्रेहान का कहना है कि उनके हवाले से गलत बातें फैलाई जा रही हैं।
बिहार के सिरारी रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मरने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।
प्रसिद्ध मॉडल और स्पोर्ट्स एंकर सोनिका सिंह चौहान की कार दुर्घटना में मौत हो गई। साथ में सवार बांग्ला अभिनेता विक्रम चटर्जी भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। दुर्घटना का कारण कार का बेकाबू होना बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आज सुबह हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में 12 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए। मध्य प्रदेश प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों को एक-एक लाख रुपए जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।