लाजवाब अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी कुछ फिल्मों में बेहतरीन हास्य किरदार भी निभाया है। हंसाने की इसी अदा के साथ अमिताभ बच्चन ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मार्कंडेय काटजू द्वारा उन्हें 'खाली दिमाग' कहने का बेहद मुलायमी ढंग से हल्के अंदाज में जवाब दिया।
पिंक फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय बांग्ला फिल्मों के जाने-माने निर्देशक हैं। अपनी प्रतिभा के अनुसार ही उन्होंने एक अच्छी कहानी को और अच्छे निर्देशकीय कौशल में बांध दिया है। यह फिल्म अमिताभ बच्चन के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस फिल्म ने फिर साबित किया है कि वह महत्वपूर्ण और मुकम्मल कलाकार क्यों हैं।
केंद्र सरकार जनता को एक और अधिकार देने जा रही है। जनता को अब पद्म पुरस्कारों के लिए किसी भी हस्ती और लब्धप्रतिष्ठ के नाम की सिफारिश करने का अधिकार मिलने वाला है। संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पहली बार जनता को ये अधिकार मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ को साक्षरता के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इस महीने की आठ तारीख को आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्य साक्षरता मिशन को साक्षर भारत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
सरकार ने पहली बार अप्रत्याशित कदम उठाते हुए इस साल चार खिलाडि़यों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। इनमें ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और साक्षी मलिक के अलावा जिम्नास्ट दीपा कर्मकार और निशानेबाज जीतू राय भी शामिल हैं। खेल मंत्रालय ने आज इसकी घोषणा की।
रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक को हरियाणा सरकार ने 2.5 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। हरियाणा की साक्षी ने किर्गिस्तान की पहलवान एसुलू तिनिवेकोवा को 8-5 से हराकर इतिहास रच दिया। साक्षी इसके साथ ही ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई। उन्होंने कांस्य पदक उसी तरह जीता जैसे सुशील कुमार ने 2008 में पेइंचिंग ओलिंपिक में जीता था। 2012 लंदन ओलिंपिक में योगेश्वर दत्त ने भी रेपशाज के जरिए कांस्य अपने नाम किया था।
कहते हैं ईमानदारी कभी बेकार नही जाती है। ऐसा ही कुछ एयर इंडिया के सुरक्षाकर्मी सुभाष चंद्र के साथ हुआ। पूरी लगन, निष्ठा और अतुलनीय ईमानदारी के साथ सालों से सुरक्षाकर्मी के पद पर नौकरी कर रहे सुभाष को एयर इंडिया ने सम्मानित करते हुए बिना बारी के पदोन्नति दिया है।
बाॅलीवुड अभिनेता आमिर खान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि महाराष्ट्र में पांच साल के भीतर पानी की कमी की समस्या सुलझाना उनका सपना है। उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे महाराष्ट्र में पानी की किल्लत की समस्या दूर हो।