दिल्ली उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दो बच्चों को कोई अंतरिम राहत देने से आज इंकार कर दिया। मुख्यमंत्री के बच्चों ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धनशोधन के मामले में उनकी कुछ संपत्ति को अस्थाई तौर पर कुर्क किए जाने को चुनौती दी थी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज कहा कि उन्हें आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई जांच में शामिल होने में कोई समस्या नहीं है। दरअसल दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनसे पूछा कि वह जांच में शामिल क्यों नहीं हो रहे। सिंह आय से अधिक संपत्ति मामले में अन्य लोगों के साथ आरोपी हैं।
कांग्रेस के पतन का कारण खोजने के लिए ए.के. एंटनी कमेटी की रिपोर्ट के अध्ययन की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही केवल भाजपा, वामपंथी दल या क्षेत्रीय दलों को दोषी ठहराया जा सकता है। अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड का विद्रोह ताजा प्रमाण है।
कांग्रेस शासित उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की पृष्ठभूमि में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। वह मोदी सरकार पर आरोप लगा चुके हैं कि वह केन्द्रीय एजेंसियों का उपयोग कर उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने आज अपने गृह प्रदेश से राज्यसभा की इकलौती सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता शर्मा ने इस सीट से राज्यसभा का चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट से भाजपा सदस्य बिमला कश्यप का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है जिसके बाद यह सीट खाली हो जाएगी।
हिमाचल में बर्फ पिघल रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के लिए रुख नरम किया है। धर्मशाला में 19 मार्च को इस मैच का कार्यक्रम बहुत पहले से बना हुआ था।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति को दिए ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती मंहगाई और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दरुप्रयोग के विरोध में हिमाचल युवा कांग्रेस के आह्वान पर शिमला में विशाल जनप्रदर्शन का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डरिंग का मामला दर्ज किया है।