सहारनपुर हिंसा के दौरान चर्चा में आए भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। दंगे के समय फरार चल रहे चंद्रशेखर की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के बाद हिमाचल के डलहौजी से हुई है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद के खिलाफ दर्ज धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक मामले में आज नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए जहां उनसे ईडी के जांच अधिकारियों ने पूछताछ की है। इस मामले में उनके करीबी लोगों से ईडी पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ नया समन जारी किया है। नए समन के अनुसार मुख्यमंत्री को 20 अप्रैल को जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में उनके और कई अन्य के खिलाफ चल रही जांच के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 10 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति एकत्रित करने के लिए निवेशों के जटिल जाल, असुरक्षित ऋण, संपत्ति और शेयर खरीद के साथ ही कृषि आय के झूठे दावों का इस्तेमाल किया। सीबीआई ने आज नई दिल्ली की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर अपने आरोपपत्र में आरोप लगाया कि सिंह ने 10.30 करोड़ रुपये की संपत्ति एकत्रित की जो कि उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 192 प्रतिशत अधिक है।
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुनावी साल में लगता है योग गुरु बाबा रामदेव से कोई बैर नहीं रखना चाहती इसलिए चार साल पहले पतंजलि ट्रस्ट से छीनी गई जमीन सरकार ने ट्रस्ट को वापस करने का मन बना लिया है।
इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला को राज्य की दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा की है। धर्मशाला की कुल जनसंख्या करीब 70 लाख है।