घंटों कुर्सी पर बैठ कर काम करने वाले भले ही मजबूरी में बैठते हों या मर्जी से, उनमें एक चिंता बराबर बनी रहती है कि उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अब यह सोच कर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
एनजीओ भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) ने नेपाल में 100 स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की योजना बनाई थी। लेकिन अब उसने अपना काम बंद कर दिया है क्योंकि वहां के प्रशासन ने कड़ी शर्तों को हटाने से इंकार कर दिया।
डेंगू संकट से जूझ रहे दिल्लीवासियों के ऊपर अब स्वाइन फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे से दिल्लीवासियों को चेताया है।
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो प्राकृतिक माहौल में सैर करने से अवसाद से दूर रहा जा सकता है। जो लोग अवसाद में रहते हैं और शहरी इलाकों या बहुत भीड़ वाली जगह पर रहते हैं या ऐसी ही जगहों पर सैर करते हैं उन्हें सलाह है कि प्रकृति के थोड़ा करीब जाएं।
अमेरिका में हो रहे स्वास्थ्य सम्मेलन में अमृता पहली ट्रांसजेंडर हैं जो शिरकत करेंगी। वह वहां इस समुदाय की स्वास्थ्य परेशानी पर रोशनी डालेंगी। वह कहती हैं हमें समाज से बस थोड़ा सा प्यार और सम्मान चाहिए
पूर्वी उत्तर प्रदेश के पिछड़े जिले गाजीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का इतना बुरा हाल है कि यहां के अस्पतालों को ही इलाज की जरुरत महसूस होने लगी है। डाॅक्टर और दवा दोनों ही जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की समस्या है।
वैसे तो बहुत सी बातें हैं जो आपके व्यक्तित्व की खूबियों-खामियों को बताती हैं। भोजन की आदतें भी इनमें से एक हैं। आप कैसा और कब-कब खाना पसंद करते हैं इससे भी पता चलता है कि आपका स्वभाव कैसा है। एक मजेदार प्रश्नोत्तरी के जरिये आप भी जानिए अपना स्वभाव। दस सवालों के जवाब और बस आपको पता चल जाएगा कि आखिर आप कैसे हैं
भारतीय परंपरा में भगवान की पूजा करते वक्त धूप-दीप लगाने का बड़ा महत्व है। अगरबत्ती लगाना और हवन करना भी इसमें शामिल है। लेकिन सच्चाई यह है कि धूपबत्ती या अगरबत्ती से निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के प्रति खतरनाक होता है। इससे कैंसर के साथ कई जानलेवा बीमारियों का भी खतरनाक हो सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इंद्रधनुष नाम से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत जापानी एंसेफेलाइटिस, हीमोफिलिस इंफ्लूएंजा टाइप बी से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम से जुड़े टीकों को भी चुनिंदा जिलों में उपलब्ध कराया जाएगा।