अपने कुछ पुराने नोट बदलवाने में सफल नहीं होने पर एक गरीब और हताश महिला ने बुधवार को दिल्ली में आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने अपने कपड़े उतार कर विरोध जताया।
त्रिपुरा में आज दोपहर आए 5.7 की मध्यम तीव्रता के भूकंप से देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र हिल गया और पर्वतीय राज्य में कई जगह भूस्खलन हुए। भूकंप से जुड़ी घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर आया जिसका केंद्र राज्य के धलाई जिले में 28 किलोमीटर की गहराई पर था। डरे लोग घरों, दुकानों एवं इमारतों से बाहर भागे।
मध्य प्रदेश में निलंबित दलित महिला आईएएस अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को शिकायत भरी चिट्ठी भेजकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर दलित विरोधी होने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि शिवराज के करीबी सीनियर अफसरों के पास अरबों की बेनामी संपत्ति है।
पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने काफी जद्दोजहद के बाद 61 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें जालंधर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा हुई है। जालंधर के नौ में से जालंधर केंद्रीय विधानसभा के लिए पार्टी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) राजिंदर बेरी को उम्मीदवार बनाया है। बाकी आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
समाजवादी पार्टी में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को बदलने का सिलसिला जारी है। पार्टी ने आज सात सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए। इनमें से दो सीटें ऐसी हैं, जिनके उम्मीदवार बीते शनिवार को ही तय किए गए थे।
आमिर खान की साल 2001 में आई फिल्म दिल चाहता है मील का पत्थर बन चुकी है और सुपरस्टार ने महिला किरदारों के साथ इस फिल्म का फिर से निर्माण करने के विचार का स्वागत किया है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुराने करेंसी नोट नहीं बदल पाने से क्षुब्ध होकर खुद को आग लगाने वाली एक महिला मजदूर की नयी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गयी। वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी।
कनाट प्लेस में एक पांच सितारा होटल में लोगों के एक समूह द्वारा सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली एक अमेरिकी महिला की शिकायत पर आज बलात्कार का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने कहा कि कथित सामूहिक बलात्कार अप्रैल में हुआ था और बुरी तरह से आहत पीड़ित शिकायत दर्ज कराए बगैर अपने देश लौट गई थी। पिछले महीने उसने एक एनजीओ के जरिये दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और इस मामले में जांच शुरू हुई।
केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी के बाद अब कालेधन के रूप में जमा सोने के खिलाफ स्ट्राइक की है। वित्त मंत्रालय ने घर में सोना रखने के लिए लिमिट तय कर दी है। नए नियमों के अनुसार अब विवाहित महिला अपने घर में 500 ग्राम तक सोना रख सकती हैं।