अमेरिकी डाक सेवा द्वारा दीवाली पर डाक टिकट जारी किया गया। भारतीय अमेरिकियों और प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के सात सालों के लगातार प्रयासों के बाद प्रकाश के इस त्योहार पर यह मुमकिन हो सका।
प्रतिस्पर्धी दबाव और प्रतिकूल मौसम स्थिति के बीच नये आर्डर की कमी से सितंबर महीने में सेवाओं में वृद्धि धीमी हुई है। एक सर्वे में यह कहा गया है। निक्की इंडिया सर्विसेज परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सितंबर में 52 रहा जो अगस्त में 43 महीने के उच्च स्तर 54.7 था।
सरकार की एक अप्रैल से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने की योजना के साथ राजस्व विभाग के समक्ष 60,000 फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की एक बड़ी चुनौती है। विभाग अब तक केवल 3,074 कर्मियों को ही जरूरी प्रशिक्षण उपलब्ध करा पाया है।
पाकिस्तान पर केंद्र सरकार के सर्जिकल अटैक की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भला कैसे चुप रहने वाले, हर भारतीय की तरह उन्होंने ने भी इस कदम का स्वागत किया है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ढ़ाई साल में पहली बार एक प्रधानमंत्री की तरह कार्रवाई की है।
विवादों में घिरी बीसीसीआई आज लोढा समिति की व्यापक प्रशासनिक सुधारों की सिफारिशों को लागू करने की पहली समयसीमा से चूक गयी क्योंकि उसे तकनीकी आधार पर अपनी विशेष आम बैठक को स्थगित करना पड़ा।
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई पहली बहस के बाद दर्शकों के बीच कराई गई रायशुमारी में हिलेरी को इस बहस की स्पष्ट विजेता करार दिया गया है। लगभग 62 प्रतिशत लोगों ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार को उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में पसंद किया है। इस मतदान में डोनाल्ड ट्रंप को महज 27 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।
हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले गौ सेवा आयोग ने अब राज्य में गौ विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया है। इसके पीछे प्रमुख तर्क यह है कि इस विश्वविद्यालय में गाय के दूध, मूत्र और गोबर पर रिसर्च तो होगा ही साथ ही गौ पालन के प्रति लोगों का झुकाव भी बढ़ेगा। इसके लिए पांच सौ एकड़ जमीन की आवश्यक्ता बताई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाएगी। इसके लिए देशभर में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस दिन अपने-अपने इलाके में समाज सेवा से जुड़े काम करने का निर्देश दिया गया है। खुद प्रधानमंत्री ने इस बार अपना जन्मदिन गुजरात में मनाने का फैसला किया है, जहां वे अपनी मां का आर्शीवाद लेने के साथ ही आदिवासी इलाकों में जाएंगे और लगभग 10 हजार दिव्यागों को उपयोगी उपकरण बांटेंगे।
राजस्थान के मुख्य सचिव ओम प्रकाश मीणा की पत्नी ने उन पर अपनी बेटी का 13 साल की उम्र में उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है और प्रधानमंत्री से मिल कर उन्हें मामले से अवगत कराने के लिए समय देने की मांग की है।