सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने अपने एक प्रमुख सहयोगी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वर्ष 1989 में तख्तापलट के बाद सत्ता में आने पर उन्होंने इस पद को समाप्त कर दिया था।
निर्भया कांड के पश्चात किशोर न्याय अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद मध्यप्रदेश के झाबुआ की एक अदालत ने दो नाबालिगों को हत्या के आरोप में वयस्क की श्रेणी में रखा और उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मालगाड़ी के तीन डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण आज हार्बर मार्ग पर कुर्ला और सीएसटी के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा बाधित हो गई जिस वजह से सुबह के व्यस्त समय के दौरान कार्यालय जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी तथा समाजवादी नेता डिंपल यादव ने चुनाव आयोग द्वारा यूपी सरकार की समाजवादी ऐंबुलेंस सेवा के 'समाजवादी' शब्द को ढंकने के दिए निर्देश पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2000 के नोट में कमल क्या कर रहा है?
शोध कंपनी आईडीसी के मुताबिक ग्राहक मांग कमजोर रहने के चलते वर्ष 2016 में डेस्कटॉप कंप्यूटरों पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 15.2 प्रतिशत कम रही।
मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए चलाई जा रही नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा से प्रेरणा लेते हुए देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में भी 31 मार्च से पांच दिवसीय नमामि ब्रह्मपुत्र अभियान चलाया जाएगा।
मणिपुर की पहली मुस्लिम महिला उम्मीदवार नाजीमा बीबी का कहना है कि उनके चुनाव लड़ने के खिलाफ फतवा जारी होने के बावजूद वह घरेलू हिंसा के खिलाफ अपनी लड़ाई और मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगी।
साहित्यिक संस्था ‘हुत’ की छत्तीसवें एकल काव्यपाठ में 73 वर्षीय कवि बजरंग बिश्नोई ने अपनी धर्मयुग में 1964 में प्रकाशित पहली कविता से लेकर आज तक रची/छपी कविताओं में से एक दर्जन का पाठ किया। कविताओं पर चर्चा में उनकी खामियों-खूबियों पर बहस के साथ ही कथ्य की सराहना हुई, खास कर खुदाबख्स उर्फ खुटईं , गोपी, आदतन, पत्नी के फूल चुनते हुए , अपने खिलाफ और एक विभावना है शहर शीर्षक कविताओं की।
डाकखानों के जरिए पासपोर्ट संबंधी सेवाओं को देने वाली योजना का प्रथम चरण 31 मार्च से पहले ही शुरू हो जाएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।