नई दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों में समान चुनाव चिन्ह देने संबंधी योगेंद्र यादव के नेतृत्व वाली स्वराज इंडिया की याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज खारिज कर दिया।
अमेरिका की एक अदालत ने एच-1 बी वीजा के सफल आवेदकों को चुनने के लिए प्रयोग की जाने वाली लॉटरी व्यवस्था को चुनौती देने वाले मुकदमे को खारिज कर दिया है। एच-1 बी वीजा भारतीय आईटी कर्मियों और पेशेवरों में सबसे अधिक लोकप्रिय है।
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा के राज्यसभा में निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। चंद्रा ने पिछले साल हरियाणा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव जीता था। भारतीय जनता पार्टी ने उनका समर्थन किया था।
स्टैंड-अप कमेडियन एवं अभिनेता कपिल शर्मा ने अपने दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े की सारी अफवाहों को सोशल मीडिया फेसबुक पर खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह एक कलाकार के तौर पर वह सुनील ग्रोवर को प्यार करते हैं और उन्हें अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं।
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजनयिक और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में संप्रग की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में खुद को पेश करने के ऑनलाइन अभियान को खारिज किया है। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी का सांसद हूं, इससे ज्यादा और कम कुछ नहीं हूं।
कांग्रेस के इस आरोप को कि भाजपा गोवा में जनादेश हरण की कोशिश कर रही है, को खारिज करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने मंगलवार को कहा कि यह कुछ ज्यादा है क्योंकि राज्यपाल 17 विधायकों के अल्पमत को सरकार गठन के लिए निमंत्रित नहीं कर सकती थीं।
उपहार अग्निकांड मामले में उच्चतम न्यायालय ने रियल एस्टेट कारोबारी गोपाल अंसल की वह याचिका आज खारिज कर दी जिसमें उन्होंने अपने भाई सुशील अंसल की तरह सजा में रियायत देने का अनुरोध किया था। गोपाल अंसल को अब एक साल की सजा में से बची हुई अवधि जेल में भुगतने के लिए समर्पण करना होगा। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति कुरियन जोसफ और न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा, गोपाल अंसल की याचिका खारिज की जाती है।
चुनाव आयोग ने वी.के. शशिकला को अन्नाद्रमुक की महासचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी के जवाब को आज खारिज कर दिया और कहा कि पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले टीटीवी दिनकरन का नाम पार्टी पदाधिकारियों की उसकी सूची में शामिल नहीं है।
टेलीविज़न पर चलने वाले विभिन्न प्रोग्राम के तहत तमाम राजनैतिक लोगों द्वारा अपने साथ अपनी पार्टी का चुनाव चिह्न भी प्रदर्शित किए जाने के खिलाफ दायर याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा ख़ारिज कर दी गयी। कहा कि इस बारे में चुनाव आयोग का आदेश विधि सम्मत है।
खाने की गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तेज बहादुर यादव की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की याचिका को इस आधार पर खारिज कर दिया गया है कि उनके आरोपों पर एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी लंबित है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक आधार पर आरोप भी लगे हैं।