Advertisement

Search Result : " क्रिकेट टीम"

वर्ष 2018 के इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं कोहली

वर्ष 2018 के इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं कोहली

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि वह टीम के 2018 में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे। कोहली अब तक दो साल पहले के इंग्लैंड दौरे को नहीं भूले हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, अगर मुझे मौका मिला तो मैं ऐसा करना पसंद करूंगा। मैं वहां एक महीने तक जाना चाहूंगा, दौरे से एक या डेढ़ महीना पहले जाकर मैं वहां के हालात में खेलने का आदी होना और वहां का विकेट साल के उस विशेष समय में किस तरह बर्ताव करता है, देखना चाहूंगा।
चैंपियन कोहली के लिए मुंबई टेस्‍ट हाल की सबसे प्यारी जीत, सभी को दिया श्रेय

चैंपियन कोहली के लिए मुंबई टेस्‍ट हाल की सबसे प्यारी जीत, सभी को दिया श्रेय

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मुंबई में इंग्लैंड पर अपनी टीम की जीत को हाल के समय की सबसे प्यारी जीत बताया। भारत ने चौथा टेस्ट पारी और 36 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बनाई। कोहली ने मैच के बाद कहा, यह विशेष अहसास है। दर्शक यहां जिस तरह पहुंचे और हमारा समर्थन किया उससे हमें मुश्किल लम्हों से निपटने में मदद मिली। इस श्रृंखला में जीत संभवत: हाल के समय की सबसे प्यारी जीत है।
इंग्लैंड के 400 रन, विजय-पुजारा चमके

इंग्लैंड के 400 रन, विजय-पुजारा चमके

सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की संकटमोचक जोड़ी ने फिर से अपने आपसी तालमेल का शानदार नजारा पेश करके चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आज यहां भारत को इंग्लैंड के मजबूत स्कोर के सामने शुरूआती झटके से उबारा।
जेनिंग्स का शतक, अश्विन ने दिलायी भारत को वापसी

जेनिंग्स का शतक, अश्विन ने दिलायी भारत को वापसी

दक्षिण अफ्रीका में जन्में सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स के अपने पदार्पण मैच में जमाये गये शतक से शानदार शुरूआत करने वाले इंग्लैंड को रविचंद्रन अश्विन ने चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन आखिरी सत्र में गुरुवार को यहां कुछ करारे भटके देकर भारत को वापसी दिलायी।
हाकी, फुटबाल की तरह क्रिकेट में भी रेड कार्ड की सिफारिश

हाकी, फुटबाल की तरह क्रिकेट में भी रेड कार्ड की सिफारिश

बल्ले और गेंद के बीच संतुलन की कवायद के तहत खेल के नियम तय करने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बल्ले के किनारे और गहराई का आकार सीमित करने की सिफारिश की है।
भारत की नजरें 15 साल बाद जूनियर हाकी विश्व कप जीतने पर

भारत की नजरें 15 साल बाद जूनियर हाकी विश्व कप जीतने पर

अपनी सरजमीं पर खेल रही भारतीय हाकी टीम कल कनाडा के खिलाफ 11वें एफआईएच जूनियर विश्व कप में अपने अभियान का आगाज करेगी तो उसका इरादा पंद्रह साल से खिताब नहीं जीत पाने का सिलसिला तोड़ना होगा।
इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में हराकर श्रृंखला जीतने उतरेगी टीम इंडिया

इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में हराकर श्रृंखला जीतने उतरेगी टीम इंडिया

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम कल से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में एक और धमाकेदार जीत दर्ज करके पांच टेस्ट मैचों की क्रिकेट श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।
विराट की टीम के पास विदेश में टेस्ट जीतने वाला गेंदबाजी आक्रमण: सहवाग

विराट की टीम के पास विदेश में टेस्ट जीतने वाला गेंदबाजी आक्रमण: सहवाग

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को विश्वास है कि विराट कोहली की अगुआई में खेलने वाली मौजूदा भारतीय टेस्ट के पास ऐसा तेज गेंदबाजी आक्रमण है जो उपमहाद्वीप के बाहर जीत दर्ज कर सकता है जैसा कि 2000-2004 में सौरव गांगुली की टीम के साथ था।
लोकसभा में सरकार से पूछा गया, क्या क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैध करने का है विचार

लोकसभा में सरकार से पूछा गया, क्या क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैध करने का है विचार

लोकसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल में भाजपा के अनुराग ठाकुर ने सरकार से पूछा कि क्या अन्य कई देशों की तरह भारत में क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैध करने का कोई विचार है। खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि सट्टेबाजी खेलों में ही नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में होती है और अगर उस पर रोक लगाई जाती है तो खेलों में सट्टेबाजी भी रक जाएगी।
ब्राजील की एक फुटबाल टीम को लेकर जा रहा विमान कोलंबिया में दुर्घटनाग्रस्त

ब्राजील की एक फुटबाल टीम को लेकर जा रहा विमान कोलंबिया में दुर्घटनाग्रस्त

ब्राजील की एक फर्स्‍ट डिवीजन फुटबाल टीम समेत 81 लोगों को लेकर मेडलिन अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे जा रहा एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फुटबाल टीम एक क्षेत्रीय टूर्नामेंट का फाइनल खेलने कोलंबिया जा रही थी। विमानन अधिकारियों ने कहा कि कम से कम छह लोगों के जीवित बचने की रिपोर्ट है। मेडलिन के मेयर फेडरिको गुटिरेज ने ब्लू रेडियो से कहा, यह बड़ी त्राासदी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement