Advertisement

Search Result : " आतंकी संगठन"

बहादुरी की मिसाल, आतंकियों से निहत्‍थे भिड़े हवलदार जगदीश

बहादुरी की मिसाल, आतंकियों से निहत्‍थे भिड़े हवलदार जगदीश

पठानकोट एयरफोर्स स्‍टेशन पर आतंकी हमले के बाद पिछले 42 घंटे से मुठभेड़ जारी है। अभी दो आतंकियों के एयरफोर्स स्टेशन में छिपे होने की आशंका है। इस बीच हमले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पता चला है कि डिफेंस सिक्‍योरिटी कॉर्प के हवालदार जगदीश सिंह ने अदम्‍य साहस का परिचय देते हुए निहत्‍थे ही आतंकियों का मुकाबला किया और एक आतंकवादी को उसी की राइफल से मार गिराया।
पठानकोट एयरबेस पर हमला: 4 आतंकी मारे, 3 जवान शहीद

पठानकोट एयरबेस पर हमला: 4 आतंकी मारे, 3 जवान शहीद

पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर आज तड़के बड़ा आतंकी हमला हुआ। सुबह 3.30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने सभी 4 आतंकियों को मार गिराया जबकि एक कमांडो समेत 3 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद का हाथ माना जा रहा है। पिछले छह महीने में संदिग्ध पाकिस्‍तानी आतंकियों का यह तीसरा हमला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औचक लाहौर यात्रा के सिर्फ हफ्ते भर बाद हुआ है।
व्यापमं: मप्र सरकार ने वकीलों पर खर्च किए सवा करोड़

व्यापमं: मप्र सरकार ने वकीलों पर खर्च किए सवा करोड़

एक गैर सरकारी संगठन का आरोप है कि मध्य प्रदेश सरकार ने व्यापमं और डीमैट घोटाले के मामलों में सीबीआई जांच से बचने के लिए वरिष्ठ वकीलों की सेवाएं लीं। यही नहीं राज्य सरकार ने इसके लिए अपने ही विधि विभाग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया और सेवा के लिए उन वकीलों को सवा करोड़ रुपये का भुगतान भी किया।
पठानकोट हमले पर राजनीति तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

पठानकोट हमले पर राजनीति तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

पठानकोट आतंकवादी हमले को लेकर देश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने पाकिस्तान मामलों से निपटने में मोदी सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए उस पर आरोप लगाया कि वह घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। वहीं, राजग में शामिल शिवसेना ने मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है।
'पठानकोट ऑपरेशन' बोले पीएम मोदी - हमें जवानों पर गर्व

'पठानकोट ऑपरेशन' बोले पीएम मोदी - हमें जवानों पर गर्व

दिन भर चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने पठानकोट में वायुसेना एयरबेस पर हुए आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जांबाज सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि हमें हमारे जवानों एवं सुरक्षा बलों पर गर्व है। हमले में 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर है जबकि वायुसेना के एक कमांडो समेत सेना के 3 जवान भी शहीद हो गए।
फतवा विवाद: पतंजलि का दावा सिर्फ 5 उत्‍पादों में गौमूत्र

फतवा विवाद: पतंजलि का दावा सिर्फ 5 उत्‍पादों में गौमूत्र

तमिलनाडु के एक मुस्लिम संगठन ने गौमूत्र के इस्‍तेमाल को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजलि उत्पादों के खिलाफ फतवा जारी किया है।
जेएनयू में रामदेव को भाषण के लिए बुलाने पर विवाद

जेएनयू में रामदेव को भाषण के लिए बुलाने पर विवाद

दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जेएनयू) में योग गुरू रामदेव को भाषण देने के लिए आमंत्रित करने पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) ने रामदेव को बुलाने का स्‍वागत किया है जबकि वामपंथी छात्र संगठन इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।
आईएस में भर्ती होने जा रहे तीन संदिग्ध नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

आईएस में भर्ती होने जा रहे तीन संदिग्ध नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

एक बड़े घटनाक्रम में महाराष्ट्र एटीएस ने नागपुर के बाबा साहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) में शामिल होने के इरादे से श्रीनगर जा रहे थे।
जीएसटी से मिलेगी तेज आर्थिक गति

जीएसटी से मिलेगी तेज आर्थिक गति

प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर कानून से उत्पादक राज्यों की तुलना में उपभोक्ता राज्यों को अधिक लाभ मिलेगा और इसके लागू होने से जीडीपी में दो प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है लेकिन संसद के मौजूदा सत्र में यह विधेयक कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों के साथ ही अधर में लटक चुका है।
WTO वार्ता संपन्‍न, दोहा मुद्दों पर भारत 'निराश'

WTO वार्ता संपन्‍न, दोहा मुद्दों पर भारत 'निराश'

भारत ने 14 साल पुरानी दोहा दौर की वार्ताओं को संपन्न करने के मुद्दे पर कुछ भी निश्चित न कहे जाने को लेकर अपनी 'पूरी' निराशा जाहिर की। इस बीच, शनिवार को संपन्न हुई पांच दिवसीय विश्व व्यापार संगठन (डब्लयूटीओ) वार्ता में उस प्रतिबद्धता पर सहमति बनी जिससे विकासशील देश आयात में होने वाली बढ़ोत्तरी के खिलाफ किसानों के संरक्षण के लिए विशेष उपायों का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement