दिल्ली के मुख्यमंत्री सबसे आम नागरिक हैं। क्योंकि उनकी पार्टी का नाम ही आम आदमी पार्टी है। अब इसी आम आदमी पर एक खास फिल्म बन गई है। लेकिन नाम वही है, आम आदमी जैसा, एन इनसिगनिफिकेंट मैन।
पंजाब में खूंटा गाड़ कर बैठने का एलान कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार की टक्कर उनके काफिले की एक गाड़ी से आज सुबह जालंधर-अमृतसर रोड पर हो गई लेकिन केजरीवाल को कोई चोट नहीं लगी और वह अमृतसर रवाना हो चुके हैं।
दिल्ली के बॉस उपराज्यपाल नजीब जंग बने रहेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग में चल रही अधिकाराें की जंग में दिल्ली सरकार काे निराशा ही हाथ लगी है।
पंजाब के 4 दिन के दौरे पर लुधियाना पहुंचे केजरीवाल ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला है। दौरे के पहले दिन अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हम बादलों से डरने वाले नहीं हैं बल्कि उन्हें जेल भेजेंगे। केजरीवाल ने कहा, 'मैं भी अब पंजाब आ गया हूं, अब खूटा गाड़ कर बैठ रहा हूं और बादलों का खूटा उखाड़ कर ही जाउंगा। मुझे यह जानकारी मिली है कि सुखबीर बादल के पास हमारे खिलाफ 63 फर्जी सीडी मौजूद है, वे रोज 2-3 जारी करेंगे।'
दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार की 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति को गुरुवार को रद्द कर दिया। यह केजरीवाल सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दिल्ली सरकार ने 13 मार्च 2015 के अपने आदेश के जरिए पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बना दिया था। इस नियुक्ति को अदालत में चुनौती दी गई थी।
अपने राज्य पंजाब के लिए आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को चंडीगढ़ में खुलकर सामने आ ही गए। क्रिकेटर से राजनेता बनेे सिद्धू ने अपने राजनीतिक संगठन 'आवाज-ए-पंजाब' का औपचारिक एलान कर दिया। उन्होंने आवाज-ए-पंजाब को एक इंकलाबी संगठन बताया और कहा कि पंजाब की जनता सरकार बदलना चाहती है।
संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर वैचारिक हमले किए हैं। लाेकपाल को लेकर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाने वाले अन्ना हजारे ने पूछा है कि क्या यही केजरीवाल का स्वराज है?
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नक्सलाइट हैं। हर तरह की नीति का विरोध करना उनका काम है। उनसे किसी भी तरह की उम्मीद करना बेमानी है। स्वामी ब्रह्मकुमारीज संस्था के एक कार्यक्रम में शामिल होने माउंटआबू आए थे।
आपत्तिजनक सीडी आने के बाद दुष्कर्म के आरोपों में घिरे बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के अलावा महिलाओं के शारीरिक शोषण के और मामले आप के नेताओं के खिलाफ आए तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। आम आदमी पार्टी को इस तरह की परेशानियों से अभी और जूझना पड़ सकता है। दिल्ली में बिजवासन से आप विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय के अलावा, पंजाब प्रभारी संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सीडी में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थित में नजर आने वाले मंत्री संदीप कुमार को निलंबित कर दिया। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री पद से पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।