Advertisement

Search Result : "war like scene"

शोध: क्या फेसबुक पोस्ट पर लाइक मिलने से आपके मूड में सुधार आता है?

शोध: क्या फेसबुक पोस्ट पर लाइक मिलने से आपके मूड में सुधार आता है?

आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक चलन चल पड़ा है कि आप किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर लिखोगे तो खूब लाइक्स मिलेंगे। लेकिन एक शोध के मुताबिक फेसबुक पोस्ट पर लाइक्स मिलने से लोग ना तो अपने बारे में बेहतर महसूस करते हैं ना ही उनके मूड में सुधार आता है।
प्रोड्यूसर ने 'बाहुबली 2' के सीन लीक होने का किया खंडन

प्रोड्यूसर ने 'बाहुबली 2' के सीन लीक होने का किया खंडन

जानकारी के मुताबिक, बहुत से सोशल प्लेटफॉर्मस पर फिल्म के प्रीव्यू शो से कुछ वीडियो वायरल हो गए हैं। इन वीडियो को ट्विटर पर भी पोस्ट किया था, लेकिन कुछ ही समय बाद इस वीडियो को हटा दिया गया। हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा ने इस खबर का खंडन करते हुए ट्विटर पर लिखा, विभिन्न देशों के सेंसर बोर्ड में स्क्रीनिंग के अलावा ‘बाहुबली 2’ की स्क्रीनिंग अभी तक कहीं नहीं हुई है। बाहुबली के प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा ने बुधवार को एमिरेट्स एयरलाइंस के स्टाफ पर आरोप लगाया था कि दुबई एयरपोर्ट पर उनकी टीम के साथ बुरा बरताव किया गया। शोबू ने ट्वीट कर बताया कि दुबई से हैदराबाद आते वक्त एमिरेट्स के स्टाफ ने हमारी टीम के साथ बुरा बरताव किया। वो काफी रूड थे और बिना किसी वजह हमें एटीट्यूड दिखा रहे थे। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि मेरे ख्याल से एमिरेट्स एयरलाइन का एक स्टाफ रेसिस्ट था। मैं अक्सर एमिरेट्स की फ्लाइट में सफर करता हूं, लेकिन इस तरह का व्यवहार पहली बार मेरे साथ हुआ है। कुछ ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, ‘बाहुबली 2’ 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म हो सकती है. फिल्म दुनिया भर के 9000 स्क्रीन्स में रिलीज होने वाली है। 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म बाहुबली 2 के लिए पहले सप्ताह की लगभग सारी टिकटें बुक हो गई हैं। यह फिल्म तेलगु, मलयालम और तमिल में रिलीज होगी। 250 करोड़ रुपये की बजट से बनी इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, राम्या कृष्णन और सत्यराज महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
शिवसेना ने कहा, गुंडे की तरह व्यवहार कर रहा एयरलाइन

शिवसेना ने कहा, गुंडे की तरह व्यवहार कर रहा एयरलाइन

शिवसेना ने आज एयरलाइन कंपनियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि एयरलाइन कंपनियां गुंडे की तरह व्यवहार कर रही है। सेना ने कहा कि वह आतंकवादियों को तो विमान में सवार होने दे रही है, लेकिन आम लोगों पर प्रतिबंध थोप रही है।
फेसबुक लाइक की लत लगी तो हो सकती है परेशानी : अध्ययन

फेसबुक लाइक की लत लगी तो हो सकती है परेशानी : अध्ययन

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लाइक करना और स्टेटस डालना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अधिक हानिकारक साबित हो सकता है। यह जानकारी एक नये अध्ययन में सामने आयी है।
अखिलेश के पक्ष में शीला दीक्षित हटने को तैयार, गठबंधन की संभावना

अखिलेश के पक्ष में शीला दीक्षित हटने को तैयार, गठबंधन की संभावना

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में समान विचारधारा वाली सपा जैसी पार्टियों के साथ चुनाव से पहले गठबंधन किए जाने की संभावना से आज इनकार नहीं किया। वहीं, इसकी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने युवा अखिलेश यादव के पक्ष में इस मुकाबले से हटने की पेशकश की है।
गोवा : भाजपा में मडकाईकर के शामिल होने पर पर्रिकर-नाईक में टकराव

गोवा : भाजपा में मडकाईकर के शामिल होने पर पर्रिकर-नाईक में टकराव

कांग्रेस के पूर्व विधायक पांडुरंग मडकाईकर के गोवा भाजपा में शामिल होने के चलते दो केंद्रीय मंत्रियों मनोहर पर्रिकर एवं श्रीपद नाईक के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। नाईक ने दावा किया कि इस बारे में उनसे विचार-विमर्श नहीं किया गया।
एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध: सरकार और विपक्ष के बीच तेज हुआ वाकयुद्ध

एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध: सरकार और विपक्ष के बीच तेज हुआ वाकयुद्ध

हिंदी समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर केंद्र द्वारा एक दिन का प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच आज वाकयुद्ध तेज हो गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि यह देश की सुरक्षा के हित में है जबकि विपक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई दूसरे आपातकाल की ओर ले जाएगी।
पाकिस्तान की गोलाबारी, 14 महीने की परी जिंदगी और मौत से जूझ रही

पाकिस्तान की गोलाबारी, 14 महीने की परी जिंदगी और मौत से जूझ रही

जम्मूू के एक अस्पताल में गर्दन, रीढ़ की हड्डी और पेट में आयी चोटों का इलाज करवा रही 14 महीने की परी पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा भारतीय सीमा के असैन्य क्षेत्र में बर्बरता ढाने की एक जीता-जागता प्रमाण है।
बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह शहीद, पिता ने पाक से चाही जंग

बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह शहीद, पिता ने पाक से चाही जंग

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन में हुई गोलीबारी में घायल बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह शहीद हो गए है। उनकी शहादत पर गर्व करते हुए उनके पिता ने पाकिस्‍तान से जंग चाही है। उन्‍होंने केंद्र की मोदी सरकार से इसकी अपील की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement