उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण 10 प्रतिशत के करीब हैं, परन्तु परंपरागत कारणों से उनका सामाजिक एवं आर्थिक कद इससे बहुत ऊंचा है। वोटबैंक को साधने हेतु, पार्टी ने महेंद्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन किया है।
कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम के समर्थक उग्र हो गए है। पुलिस डेरा समर्थकों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के भटिंडा, संगरुर और पटियाला में कर्फ्यू लगा दिया गया है।