मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पिछले 17 वर्षों से ओडिशा की राजनीति की धुरी बने हुए हैं। वे राज्य विधानसभा के चार चुनाव लगातार जीत चुके हैं। विकास के विभिन्न मानकों पर राज्य ने उनकी अगुआई में काफी तेज छलांग भरी है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं। इस दौरान राजनाथ ने सबसे पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।
भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि वह अपने चीन दौरे के समय डोकलाम के मुद्दे को उठाएं और एक बार फिर इस तनाव को हल करें।