Advertisement

Search Result : "uttarakhand news"

चुनाव लड़ रहे भाजपा के 29 विधायकों की संपत्ति में दो करोड़ से अधिक का इजाफा

चुनाव लड़ रहे भाजपा के 29 विधायकों की संपत्ति में दो करोड़ से अधिक का इजाफा

एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तराखंड में दोबारा चुनाव लड़ रहे 60 विधायकों की संपत्ति में पिछले पांच सालों में औसतन 1.77 करोड़ रूपये का इजाफा हुआ है। भाजपा के 29 विधायकों की संपत्ति में औसतन दो करोड़ रूपये से अधिक का इजाफा हुआ वहीं कांग्रेस के 28 विधायकों की संपत्ति में एक करोड़ रूपये से अधिक की वृद्धि हुई।
उत्‍तराखंड में अपराधिक छवि व़ाले सबसे ज्‍यादा भाजपा के उम्‍मीदवार

उत्‍तराखंड में अपराधिक छवि व़ाले सबसे ज्‍यादा भाजपा के उम्‍मीदवार

उत्‍तराखंड में भाजपा के उम्‍मीदवारों में सबसे ज्‍यादा 19 प्रत्‍याशी आपराधिक छवि वाले हैं। कांग्रेस के 17, बसपा के सात, उत्तराखंड क्रांति दल के चार, सपा के दो और 32 निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी अपराधिक आरोप हैं। इन सभी ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले चलने की घोषणा की है।
कांग्रेस ने उत्तराखंड में कमांडरों का सम्मेलन आयोजित करने पर सवाल उठाया

कांग्रेस ने उत्तराखंड में कमांडरों का सम्मेलन आयोजित करने पर सवाल उठाया

कांग्रेस ने सवाल किया कि उत्तराखंड में 21 जनवरी को संयुक्त कमांडर सम्मेलन का आयोजन क्यों किया जा रहा है जबकि राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राजनीतिक फायदे के लिए सशस्त्र बलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
हिमाचल, उत्तराखंड में मौसम की पहली बर्फबारी

हिमाचल, उत्तराखंड में मौसम की पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज क्रिसमस के मौके पर इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई जिससे दिल्ली समेत उत्तरी क्षेत्र में पारा लुढ़क गया जबकि उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के चलते हुई दुर्घटनाओं में कम से कम सात लोग मारे गए।
जयललिता की हालत नाजुक, निधन की गलत खबर से मची अफरातफरी

जयललिता की हालत नाजुक, निधन की गलत खबर से मची अफरातफरी

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके की महासचिव जे जयललिता की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अपोलो अस्पताल ने सोमवार शाम को एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले सोमवार को जयललिता के निधन की खबर फैल गई जिसके बाद समर्थकों में घोर निराशा और गुस्सा देखने को मिला। हालांकि बाद में अपोलो अस्पताल ने बयान जारी कर स्पष्ट किया जयललिता की मौत की खबर झूठ है पर उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
'राजनीति यह भी कहती है कि जो आपको पार्टी से हटाना चाहे, आप उसे निकाल दें'

'राजनीति यह भी कहती है कि जो आपको पार्टी से हटाना चाहे, आप उसे निकाल दें'

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सपा अकेले बहुमत की सरकार बनाएगी। अखिले श नेे सपा की आंतरिक राजनीति पर कहा कि राजनीति तो कहती है कि जो आपको पार्टी से हटाना चाहे, आप उसे निकाल दें। अखिलेश ने कहा कि इस मुकाम पर आकर वह राजनीति छोड़ने के बारे में कतई नहीं सोंचते। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस अगर यूपी में साथ दे तो 300 सीटें मिल जाएंगी।
योग गुरू रामदेव का कारनामा, बिना मंजूरी के नेपाल में किया निवेश

योग गुरू रामदेव का कारनामा, बिना मंजूरी के नेपाल में किया निवेश

योग गुरू रामदेव नेपाल में कथित निवेश को लेकर विवादों में फंस गए हैं क्योंकि मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पतंजलि आयुर्वेद समूह ने बिना आधिकारिक मंजूरी के भारत के पड़ोसी देश में 150 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।
आरक्षण पर जाट समुदाय की चेतावनी, यूपी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे

आरक्षण पर जाट समुदाय की चेतावनी, यूपी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे

जाट समुदाय ने फैसला किया है कि अगर यूपी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सेवाओं और हरियाणा में समाज के लोगों को आरक्षण नहीं मिला तो चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्‍यों ने यहां तक कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकॉप्टर भी नहीं उतरने दिया जाएगा।
एनडीटीवी इंडिया पर लगा एक दिन का प्रतिबंध स्थगित

एनडीटीवी इंडिया पर लगा एक दिन का प्रतिबंध स्थगित

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने हिंदी समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए एक दिन के बैन के आदेश को स्थगित कर दिया है। इससे पहले सोमवार को चैनल ने केंद्र सरकार के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर चुनौती दी थी जिसपर सुनवाई के लिए अदालत ने मंगलवार का दिन तय किया था।
मोदी सरकार में तानाशाही की ओर जा रहा है देश: लालू

मोदी सरकार में तानाशाही की ओर जा रहा है देश: लालू

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने हिंदी समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि लोकतंत्र पर भारी हमला हुआ है और देश तानाशाही की ओर जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement