गुजरात राज्यसभा चुनाव की जंग अब चुनाव आयोग में चल रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दो वोटों की वैधता को लेकर आमने सामने हैं। दोनों दलों के दिग्गज आयोग के सामने अपनी दलील रख रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि दो विधायक ने वोट देने के दौरान अपने वोट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दिखाए हैं, इन्हें खारिज किया जाना चाहए तो भाजपा ने उऩके आरोप को निराधार बताया है।
जे के रोलिंग की लोकप्रिय हैरी पॉटर सीरीज प्रशंसकों को मौत के साथ सामना करने में मददगार साबित हो सकती है। एक अध्ययन में पता चलता है कि जो लोग मरने के विचार पर ध्यान केन्द्रित करते हैं वे कई पुस्तकें पढ़ सकते हैं या कई बार फंतासी फिल्में देख सकते हैं।
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि मुझ पर हमले के लिए विरोध प्रदर्शन करने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि आप लोगों को इसके बजाय बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए।
पलवल के बाद दिल्ली-एनसीआर में भी चोटी काटने का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और बच्चियों की चोटी काटने के 11 और मामले सामने आने से दहशत का माहौल बन गया है।