गोवा के तट से शुरू हुआ ‘नाविका सागर परिक्रमा’ अभियान दुनिया के विभिन्न सागरों से होते हुए मार्च, 2018 में समाप्त होगा। यह पूरी यात्रा पांच चरणों में पूरी होगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महान राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम को नमन किया। उनका 1986 में निधन हो गया था।
जम्मू कश्मीर में अब शादी ब्याह समारोह में आप मनमाना खर्च नहीं कर सकते। सरकार ने मेहमानों से लेकर समारोह में परोसे जाने वाले व्यंजनों की संख्या तक सीमित कर दी है। कान फाड़ू डीजे पर भी रोक लगा दी गई है। आतिशबाजी पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार के ये आदेश पहली अप्रैल से लागू होंगे।