सऊदी अरब में बनाए गए मैसेज की नई एप्लिकेशन ‘सराहा’ ने पिछले एक महीने से काफी तहलका मचाया हुआ है। एक महीने पहले लॉन्च हुई इस ऐप को अब तक 30 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।
इस जीत के साथ रियल मैड्रिड यूएफा सुपर कप को दो साल लगातार जीतने वाला दूसरा क्लब बन गया है। इससे पहले रियल मैड्रिड ने पिछले साल सेविया को 3-2 से हराकर सुपर कप अपने नाम किया था।
बुधवार और शुक्रवार के बीच चीन के विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, भारत में चीनी दूतावास और पीपल्स डेली द्वारा जारी किए गए बयानों के आधार पर चीन के विशेषज्ञों का ऐसा कहना है।
बिहार में सियासी हलचल के बीच नीतीश सरकार के मंत्री पर फतवा जारी हो गया है। मंत्री खुर्शीद अहमद पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने की वजह से यह फतवा जारी किया गया है।
सिक्किम में चीन द्वारा विवादित स्थान पर सड़क बनाने को लेकर भारत और चीन के बीच तीन सप्ताह से गतिरोध बना हुआ है। दोनों देशों के सैनिक विवादित स्थल पर तैनात हैं।
टाइम्स नाउ न्यूज चैनल चलाने वाली बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) ने रिपब्लिक टीवी के अर्णब गोस्वामी पर कंटेंट चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। बीसीसीएल ने अपने पूर्व सहयोगी गोस्वामी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने हाल ही में प्रसारित लालू प्रसाद यादव और शशि थरुर की फोन रिकार्डिंग टाइम्स नाउ से चुराई है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने 2016 का 'टाइम्स पर्सन ऑफ द इयर' चुना है। इस खिताब के लिए उनका मुकाबला पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई राष्ट्रध्यक्षों और राजनेताओं और कलाकारों के साथ था। पाठकों ने 'टाइम्स पर्सन ऑफ द इयर' के लिए हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी को चुना था। पीएम मोदी पाठकों की नजर में 18 फीसदी वोट के साथ पहले नंबर पर थे। वहीं ट्रंप और विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को 7 फीसदी वोट मिले थे।
अंग्रेजी के मशहूर भारतीय लेखक अमिताव घोष को मुंबई साहित्य उत्सव के टाटा लिटरेचर लाइव में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 11 जुलाई,1956 को कोलकाता में जन्में और उम्र छह दशक पूरा करने वाले अमिताव घोष को न केवल इससे पूर्व विदेश में प्रिक्स मेडीसिस इंट्रांजर, आर्थर सी. क्लार्क अवार्ड से नवाजे गए, बल्कि उन्हें देश का प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान भी प्राप्त हुआ है।