सोशल मीडिया पर अधिकतर सक्रिय रहने वाली भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की एक पाकिस्तानी महिला ने जमकर तारीफ करते हुए उन जैसी ही पाकिस्तान की PM होने की इच्छा जताई है।
फेसबुक पेज पर कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने को लेकर कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को एक कश्मीरी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद यह कदम उठाया है।
देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना के बीच कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार ने कहा है कि उन्हें अपनी विचारधारा और अंतरआत्मा की आवाज पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि आज देखना है उनका ये विश्वास कहां तक सही है।
अपकमिंग फिल्म 'इंदु सरकार' पर बढ़ते विवाद को देखते हुए मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर मधुर भंडारकर को विशेष सुरक्षा मुहैया कराई है। इस फिल्म को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं।
यूपी विधानसभा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब योगी सरकार राज्य विधायिका की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती तो लोगों की रक्षा कैसे करेगी।
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में सुरक्षाबलों की घेराबंदी और मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इलाके में अभी तीन और आतंकियों के छुपे होने की खबर के बीच सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।