Advertisement

Search Result : "there is threat to Lalu Ji s life"

राम मंदिर के लिए कोई भी सजा भुगतने को तैयार- उमा भारती

राम मंदिर के लिए कोई भी सजा भुगतने को तैयार- उमा भारती

वर्ष 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश के तहत मामला चलाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश से बेपरवाह केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को कहा कि इसमें कोई साजिश नहीं है और पूरा मामला स्पष्ट है। उमा भारती ने संवाददाताओं से कहा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर मेरा सपना है। भारत और राम मंदिर के लिए जेल जाने या फांसी के लिए भी तैयार हूं। उमा भारती रामलला का आशीर्वाद लेने के लिए बुधवार की रात अयोध्या जायेंगी।
बाबरी मामले का ट्रायल प्रधानमंत्री की सोची समझी राजनीति: लालू

बाबरी मामले का ट्रायल प्रधानमंत्री की सोची समझी राजनीति: लालू

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि बाबरी मामले का ट्रायल पीएम नरेंद्र मोदी की सोची समझी राजनीति है। उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की याचिका मंजूर करते हुए लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र का मुकदमा चलाने की अनुमति दी है।
बीसीसीआई ने श्रीसंत से कहा, आजीवन प्रतिबंध नहीं हटेगा

बीसीसीआई ने श्रीसंत से कहा, आजीवन प्रतिबंध नहीं हटेगा

तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत की आजीवन प्रतिबंध की समीक्षा अपील भारतीय नियंत्रण क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने खारिज कर दी है। बीसीसीआई का कहना है कि वह भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति से कोई समझौता नहीं करेगा।
भाजपा विधायक बोले, राम मंदिर का विरोध किया तो सिर काट कर रख देंगे

भाजपा विधायक बोले, राम मंदिर का विरोध किया तो सिर काट कर रख देंगे

हैदराबाद के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजा सिंह ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। राजा सिंह ने कहा कि वे लोग जो अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने पर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं। मंदिर निर्माण का विरोध करते हैं। हम उनके विरोध का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम उनका सिर कलम कर सकें। राजा सिंह ने कहा कि अगले साल राम नवमी तक राम मंदिर बनकर रहेगा।
चारे के बाद लालू पर अब 90 लाख के मिट्टी घोटाले का आरोप

चारे के बाद लालू पर अब 90 लाख के मिट्टी घोटाले का आरोप

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर बिहार में 90 लाख के मिट्टी घोटाले का आरोप लगा है। इससे पहले चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव पर केस चल चुका है।
पटना में मंच टूटने से चोटिल हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव

पटना में मंच टूटने से चोटिल हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में आयोजित एक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंच टूटने से चोटिल हो गए हैं। शुक्रवार को घटित हुई इस घटना के बाद लालू यादव को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) में भर्ती कराया गया।
लालू का हमला, भाजपा को कहा भारत जलाओ पार्टी

लालू का हमला, भाजपा को कहा भारत जलाओ पार्टी

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर नए नजरिए से हमला बोला है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं बख्‍शा है। पीएम मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जुड़वा भाई बताया है।
धरती जैसे सात ग्रह पाए गए

धरती जैसे सात ग्रह पाए गए

खगोल विज्ञानियों ने गुरुवार को कहा कि पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है जहां जीवन की संभावना है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं।
'पंजाब में खून का बेटा-यूपी में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!'

'पंजाब में खून का बेटा-यूपी में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!'

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषणों पर तंज कसा है। पीएम मोदी के हरदोई में दिए भाषण का उल्लेरख करते हुए लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी का हवाला देते कहा कि उत्तर प्रदेश ने उन्हें गोद लिया है तो क्या, लेकिन यूपी उनका माई-बाप है। उन्होंने प्रधानमंत्री से 'अब न हंसाने' का निवेदन भी किया। लालू प्रसाद ने किसी का नाम लिए बिना ट्वीट कर लिखा, 'पंजाब में खून का बेटा और उत्तर प्रदेश में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!'
उत्तर प्रदेश चुनाव में लालू अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे

उत्तर प्रदेश चुनाव में लालू अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी के आसन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करने की बात को दोहराते हुए कहा कि वे समाजवादी शक्ति की जीत सुनिश्चित करने के लिए अखिलेश यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement