कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घायल महिला श्रद्धालु की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रियों में उत्साह भरपूर बरकरार है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले यात्रियों में जोश की कहीं भी कमी नजर नहीं आ रही है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रा नहीं टाली गई और कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 3289 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। हमले के बाद भी श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है।
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे लोगों पर हुए आतंकी हमले से अब सियासत भी गर्म हो गई है। इसे लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर हमला बोल दिया है।