बांग्लादेश के अधिकारियों ने एक हाई स्कूल के हिंदू प्रधानाचार्य को आज उनके पद पर बहाल कर दिया। अधिकारियों ने माना उनकी बर्खास्तगी अवैध थी। बर्खास्त शिक्षक से उठक-बैठक करा कर उसका अपमान करने वाले सांसद के खिलाफ पूरे देश में हजारों शिक्षकों ने रैलियां निकालीं।
श्रद्धालुओं को वैष्णों देवी की लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के कटरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में हेलीकाप्टर में सवार सभी 7 लोगों के मारे जाने की खबर है।
बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार-गीतकार रवींद्र जैन का आज मुंबई के लीलावती में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। जैन किडनी की समस्या से पीड़ित थे और पिछले दिनों यूरिनरी इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल तक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी मगर आज सुबह उनके निधन की खबर आई।
मध्य प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले व्यापमं घोटाले के 30 आरोपियों की मौत पर खड़े हो रहे हैं कई सवाल। जांच के दौरान एसटीएफ अब तक दो हजार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अब भी 650 से अधिक आरोपी वांछित हैं।
देश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तपती गर्मी का प्रकोप और लू के थपेड़े बने रहे। वहीं इस बीच आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तीखी गर्मी की वजह से कम से कम 764 लोगों के मारे जाने की खबर है।