जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हाईवे पर आज आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया। हमले में सेना का 2 जवान शहीद हो गए जबकि 4 गंभीर रुप से जवान घायल हो गए। आज ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के तीन साल के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने जनरल नॉलेज पर बेस्ड फेमस गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9' को होस्ट करने की घोषणा की है। अमिताभ ने यह घोषणा ऐसे समय में की, जब ये खबर थीं कि अब अस गेम शो को कोई महिला होस्ट करेगी।
केरल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पशुवध करने के मामले को राहुल गांधी ने गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की। इसके बाद कांग्रेस ने सरेआम पशुवध करने वाले अपने चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
हिंसा की आग में पिछले कई दिनों से सुलग रहे सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में शुक्रवार को पहली बार खुशी का महौल देखने को मिला। इस खुशी का कारण कुछ और नहीं बल्कि एक दलित परिवार में दो बहनों की शादी को लेकर था। शादी की वजह से गांव में कई दिनों के बाद खुशी का माहौल दिखा।
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से की गई गोलाबारी को लेकर भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को समन भेजा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में भारत ने जवाबी कार्रवाई की थी। इसमें पाकिस्तान के दो जवान घायल हो गए।
दिल्ली विधानसभा में ईवीएम को लेकर आप विधायक सौरभ भारद्वाज के डेमो की चर्चा हर तरफ हो रही है। सौरभ भारद्वाज ने दिखाया कि किस तरह ईवीएम जैसी मशीन में गड़बड़ी हो सकती है।
गोरक्षा के नाम पर हमले और तेज होते जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के सिरसा खदारपुर गांव में गोरक्षा दल के लोगों ने गौ तस्कर समझकर दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जवानों के शवों के साथ हुई बर्बता पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कड़ा रूख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हमारे दो सुरक्षाकर्मियों के शवों को जिस प्रकार क्षत-विक्षत किया है, भारत भी शत्रु की ऐसी हरकतों पर जवाबी कार्रवाई करेगा।
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो अन्य साथियों को आज पॉस्को कोर्ट ने जमानत दे दी है। एक युवती ने प्रजापति और उनके दोनों साथियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।