नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया। जिसमें 25 जवान शहीद हो गए। सीआरपीएफ के 74 वीं बटालियन के करीब 90 जवान सोमवार सुबह बुरकापाल में निर्माणाधीन सड़क की सुरक्षा के लिए गए थे। बुरकापाल में सड़क का काम लंबे अरसे से बंद था, लेकिन सीआरपीएफ की सिक्युरिटी में इसका काम फिर शुरू हुआ। सड़क बनाने का काम प्राइवेट ठेकेदार कर रहे है। ठेकेदार नक्सली हिंसा के भय के चलते जवानों की सुरक्षा में ही काम करते हैं।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 25 जवान शहीद हो गए। शहीद हुए सभी जवान सीआरपीएफ 74 बटालियन के थे। नक्सलियों ने जवानों के हथियार भी लूट लिए। हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन रमन सिंह अपना दिल्ली का दौरा बीच में ही छोड़कर रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने आपात बैठक भी बुलाई है।
कश्मीर के मध्य में स्थित बडगाम जिले के चदूरा इलाके में मुठभेड़ स्थल पर पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आज दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए ।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात से जारी मुठभेड़ आज दोपहर 12 बजे खत्म हो गई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।
उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि सुरक्षा बलों के तीन जवान शहीद हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के शुरू हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों के छह अन्य जवान और एक आम नागरिक जख्मी हो गए।
प्रशंसकों के समर्थन को ध्यान में रखते हुए भारत अपना लगातार दूसरा डेविस कप मुकाबला शाम को खेलेगा। एशिया ओसियाना ग्रुप एक का यह मुकाबला भारत तीन फरवरी से पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। शुक्रवार को एकल मैच दोपहर बाद तीन बजे शुरू होंगे जबकि इसके अगले दिन युगल मैच शाम छह बजे शुरू करने का कार्यक्रम है। रविवार को होने वाले उलट एकल मैच फिर से तीन बजे से खेले जाएंगे।
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के पाक आतंकी हाफिज सईद के साथ ताल्लुकात थे। वानी ने अपने एनकाउंटर से पहले जमात उद दावा और लश्कर ए तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद से बात की थी। एक न्यूज चैनल ने अपनी खबर में दावा किया है कि इस दौरान उसने लश्कर से मिलकर भारत को बर्बाद करने की योजनाओं पर मिलकर काम करने की अपील की थी। सईद से हुई बातचीत में वह कहता है कि हम अपने मकसद में कामयाब हो रहे हैं। भारतीय फौज को करारा जवाब भी दे रहे हैं।