वर्तमान में 83वीं विश्व वरीयता प्राप्त स्टीफंस ने टूर्नमेंट के फाइनल में 15वीं वरीय कीज को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। अमेरिका की 24 वर्षीया खिलाड़ी स्टीफंस छह माह पहले 957वें स्थान पर थीं
महिला का नाम आशा साहनी था। उनका बेटा ऋतुराज अमेरिका में सॉफ्टवेर इंजीनियर था और वहीं रहता था। 2013 में आशा साहनी के पति और ऋतुराज के पिता केदार साहनी की मौत हो गई थी।
जम्मू और कश्मीर की मुख्यममंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का विरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘सीरिया, अफगानिस्तान और इराक में आज हालात क्या हैं? क्या फारुक साहब वही हालात कश्मीर में देखना चाहते हैं।’
चीन से सिक्किम बॉर्डर पर तनाव के बीच सोमवार को भारत ने बंगाल की खाड़ी में जापान और अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास शुरू किया है। इसे मालाबार नेवल युद्धाभ्यास 2017 नाम दिया गया है। हफ्ते भर चलने वाली इस युद्धाभ्यास का मकसद तीनों देशों के बीच गहरे मिलिट्री संबंध बनाना है।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरु पूर्णिमा को खास बना दिया है। नासा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया गया है जिसमें गुरु पूर्णिमा के कई और नाम बताए गए हैं।