मानव तस्करी मामलों में गत वर्ष पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, वहीं दूसरे नंबर पर राजस्थान का नाम सामने आया है। करीब 61 फीसदी मानव तस्करी के मामले इन दोनों राज्यों से हैं।
बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
क्विंटन डिकाक और तेंबा बावुमा के बीच 160 रन की साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 81 रन की बढ़त हासिल की। दिन का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के 268 रन के जवाब में नौ विकेट पर 349 रन बनाए।
हेनरी निकोल्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम शुरूआती झटकों से उबरने में सफल रही, जिसके बाद उसने आज वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन दक्षिण अफ्रीका के तेजी से दो विकेट झटककर वापसी की।
शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने बर्मिंघम में गत चैम्पियन जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
जयपुर की विशेष अदालत ने अजमेर बम विस्फोट कांड में असीमानंद समेत सात आरोपियों को बुधवार को बरी कर दिया जबकि उसने तीन अभियुक्तों को इस मामले में दोषी पाया है।
राजस्थान के कोटा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर नगर थाने में जमकर बवाल किया। दरअसल पुलिस हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों का चालान काट रही थी। और यही बात भाजपा कार्यकर्ताओं को नागरवार गुजरी। आनन फानन में कार्यकर्ता विरोध करने सीधे थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के साथ कोटा से विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र मेघवाल भी शामिल थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हुई और हंगामा होने लगा, जिसके बाद पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
फिल्मकार संजय लीला भंसाली पर राजपूत समुदाय के एक समूह ने कथित रूप से हमला किया और उनकी फिल्म पद्मावती की शूटिंग को राजस्थान के जयगढ़ किले में रोक दिया। इन कार्यकर्ताओं ने फिल्म में गलत तथ्य दिखाने का आरोप लगाते हुए फिल्म सेट पर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया।
मुश्किल लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने वाली आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के जरिये श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश में होगी।
सलामी बल्लेबाज अजहर अली के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्षा से प्रभावित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। सोमवार को 50.5 ओवर का ही खेल हो पाया था जबकि आज भी 50.3 ओवर का ही खेल संभव हो पाया।