मानव तस्करी मामलों में गत वर्ष पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, वहीं दूसरे नंबर पर राजस्थान का नाम सामने आया है। करीब 61 फीसदी मानव तस्करी के मामले इन दोनों राज्यों से हैं।
भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की सूचक बनी उत्कृष्ट भारतीय खोज इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन :ईवीएम: की विश्वसनीयता पर हाल ही में आये चुनावी नतीजों के बाद सवाल उठाये जा रहे हैं।
बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
क्विंटन डिकाक और तेंबा बावुमा के बीच 160 रन की साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 81 रन की बढ़त हासिल की। दिन का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के 268 रन के जवाब में नौ विकेट पर 349 रन बनाए।
हेनरी निकोल्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम शुरूआती झटकों से उबरने में सफल रही, जिसके बाद उसने आज वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन दक्षिण अफ्रीका के तेजी से दो विकेट झटककर वापसी की।
शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने बर्मिंघम में गत चैम्पियन जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के लिए सातवें और अंतिम चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर बुधवार शाम मतदान समाप्त हो गया। इस चरण में कुल 535 प्रत्याशी मैदान में थे। इस दौरान 60 फीसद से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में नेपाल से लगे तराई और पूर्वी अंचल के 11 जिलों की 51 विधानसभा सीटों के लिये सोमवार को 57. 36 प्रतिशत मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे मतदान खत्म होने तक 61 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हुआ। यह 2012 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है। चौथे चरण में बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों समेत 12 जनपदों की 53 सीटों के लिए मतदान गुरुवार शाम को खत्म हो गया।
उत्तराखंड की 69 विधानसभा सीटों पर बुधवार को 68 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके 628 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद कर दिया।