बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
क्विंटन डिकाक और तेंबा बावुमा के बीच 160 रन की साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 81 रन की बढ़त हासिल की। दिन का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के 268 रन के जवाब में नौ विकेट पर 349 रन बनाए।
हेनरी निकोल्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम शुरूआती झटकों से उबरने में सफल रही, जिसके बाद उसने आज वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन दक्षिण अफ्रीका के तेजी से दो विकेट झटककर वापसी की।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 11 जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है।
शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने बर्मिंघम में गत चैम्पियन जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर उन्हें कठघरे में खड़ा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि सरकार बनाने के लिए और साम्प्रदायिक ताकतों को हटाने के लिए सपा ने कांग्रेस से समझौता किया है और हार का अंदाजा हो जाने की वजह से मोदी गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं।
चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में तीन संदिग्ध उईगुर आतंकवादियों ने पांच लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बाद में पुलिस ने इन हमलावरों को मार गिराया।
राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने नोटबंदी के 90 दिन होने के बाद भी बैंकों से नगद राशि निकाले जाने पर सीमा निर्धारण को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि 50 दिनों में लोगों की परेशानी खत्म होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बावजूद उनकी पीड़ा कम नहीं हुई है।
पाकिस्तान की सेना भारत को असंतुलित करने और कश्मीर विवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मध्यस्थ बनाने की कोशिश के तहत भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी संगठनों की लगातार मदद कर रही है।
भारत में आतंकी हमले के लिए पाक खुफिया एजेंसी (आईएसआई) की नई साजिश का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आईएसआई अब भारत-अफगान संबंध खराब करने की कोशिश में लगा है।