जदयू-राजद के बीच बढ़ रही दरार को कम करने की कोशिशें तेज है। वहीं रविवार को जदयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसके पहले शरद यादव ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा में बने रहने का कारण हरियाणा में भीड़ द्वारा मारे गए जुनैद और कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों को बचाने वाले बस ड्राइवर सलीम से जुड़ा उनका ट्वीट है।
देश में उन्मादी भीड़ ने हिंसा की कई काली रेखाएं खींच दी है। पहले उन्मादी भीड़ ने एक युवक को मौत के हवाले कर दिया। उस दौरान किसी के हाथ मदद के लिए आगे नहीं बढ़े। अब विडबंना है कि कोई गवाह भी सामने नहीं आ रहा है।
पड़ोसी देश पाकिस्तान में रमजान के पाक महीने में एक टीवी चैनल के पत्रकारों के पानी पीने पर उनकी पिटाई कर दी गई। ये वाकया उस दौरान हुआ जब पत्रकारों की टीम एक इवेंट कवर करने के लिए मस्जिद में गई थी, जहां उन पर हमला किया गया।
इन दिनों देश में गौरक्षा, गौहत्या, गौमांस और गौतस्करी एक बड़ा मामला है, जिसकी खबरें आए जिन सुनने और पढ़ने को मिलती है। इसी मामले जुड़े उत्तरी-पूर्वी बिहार के सीमांचल इलाके के एक आदिवासी छात्र ने गौतस्करी से बचाने के लिए एक नई डिवाइस तैयार की है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफी सक्रिय देखा गया है और इस पर आने वाले सभी मामलों पर गंभीरता से विचार करती हैं। लेकिन कई बार लोग उन्हें ट्वीट कर उनसे नामुमकिन सी ख्वाहिश को पूरा करने की बात करते हैं। ऐसा ही एक मामला आज सुबह देखा गया, जब एक व्यक्ति ने कहा कि वह मंगल ग्रह पर फंस गया है।
ऐसे में जब आईटी सेक्टर में नौकरियों पर संकटर मंडरा राह है तो इन्फोसिस के सह संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति युवा पेशेवरों के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि युवा पेशेवरों की नौकरी बचाने के लिए वरिष्ठ साथियों को अपने वेतन में कटौती करनी होगी।
वैज्ञानिकों के अनुसार किशोर एथलीट्स के लिए स्पोर्ट्स ड्रिंक्स की अपेक्षा पानी पीना ज्यादा बेहतर है क्योंकि ऊर्जा वाले पेय पदार्थ ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) बढ़ा सकते हैं। कई लोग खेलों के साथ स्पोर्ट्स ड्रिंक्स को जोड़ते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह पेशेवर खिलाडि़यों को भी ऐसा करते देखते हैं।