एक पाकिस्तानी कॉमेडी शो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर जज बनकर आए। शो के दौरान शूट किए गए इस वीडियो में शोएब एक महिला की तरह भरपूर मेकअप में नजर आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सरेराह बढ़ रही बलात्कार,छेड़छाड़ की घटना अब सड़क से होकर ट्रेन तक पहुंच गई है। लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही एक ट्रेन में बलात्कार की घटना सामने आई है। एक जीआरपी के जवान द्वारा कथित रेप को अंजाम दिया गया।
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर लूट और हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने एक परिवार से लूटपाट की है। लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या भी कर दी गई।
भारतीय रेलवे की पहली तेज गति वाली शानदार ट्रेन ‘तेजस एक्सप्रेस’ की सेवाएं आज से शुरु हो जाएंगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, क्रिकेट के महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ‘तेजस एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुई दो व्यापारियों से लूट और हत्या की घटना पर हत्यारों का अब तक सुराग नहीं मिला है। इसके विरोध में मथुरा के व्यापारियों ने बुधवार को बंद घोषित किया।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिवंगत नूतन बहल के ठाणे की मुंब्रा पहाड़ी स्थित बंगले में लूटपाट करने वाले एक नाबालिग सहित 6 लुटेरों को मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरों ने गत गुरुवार को बंगले में घुसकर लूटपाट की थी।
दक्षिण कश्मीर में बढ़ती बैंक लूट की घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने 40 बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन पर रोक लगाने का आदेश दे दिया है। शुक्रवार को जारी एडवाइजरी में शोपिया और दक्षिण कश्मीर के इन बैंको में कैश ट्रांजैक्शन रोकने को कहा है।
पिछले कुछ महिनों के भीतर जम्मू-कश्मीर में बैंक और हथियार लूटने की वारदात बढ़ती जा रही हैं। इसी महीने 4 दिनों में ऐसी 4 घटनाएं हुई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों पिछले कुछ महीनों से ऐसी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो रही है?
उच्चतम न्यायालय ने साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में वर्ष 2000 में हुये विस्फोट की योजना बनाने के आरोप में 2001 से जेल में बंद हिजबुल मुजाहिदीन के कथित कार्यकर्ता अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व शोध छात्र गुलजार अहमद वानी को मंगलवार को जमानत दे दी।
यूपी में सरकार बदलते ही इसका असर भी दिखाई देने लगा है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बनने वाले छह बिल्डरों के 17 प्रोजेक्टों को रद्द कर दिया है। इनमें गौर सन्स, अजनारा, जेपी ग्रुप और ओरिस इंफ्रा जैसे बिल्डर्स के प्रोजेक्ट शामिल हैं। इससे खासी संख्या में निवेशकों में घबराहट और आशंका पैदा हो गई है।