प्रधानमंत्री के गृहनगर गुजरात में अब ‘हुक्का बार’ चलाने पर अधिकतम तीन साल की सजा हो सकती है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उस विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी, जिसमें राज्य के इस तरह की दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है।
एयर इंडिया ने शुक्रवार को शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ पर लगा यात्रा प्रतिबंध हटा लिया गया है। गायकवाड़ ने गुरुवार को संसद में घटना को लेकर खेद व्यक्त किया था, साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखकर भी खेद जताया था। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गायकवाड़ पर लगा बैन हटाने के लिए एयर इंडिया को पत्र लिखा। तब जाकर एयर इंडिया ने गायकवाड़ की हवाई यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।
एअर इंडिया के कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ करीब दो सप्ताह बाद गुरुवार को संसद पहुंचे। सदन में उन्होंने एयर इंडिया की घटना का जिक्र किए बिना कहा कि विनम्रता मेरे स्वभाव में है। उन्होंने कहा कि मैं सदन से माफी मांगता हूं, लेकिन अफसर से माफी नहीं मागूंगा।
अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि योग गुरु बाबा रामदेव के जीवन पर अगर कभी बायोपिक बनी तो वह उसमें बाबा की भूमिका निभाना चाहेंगे। पेशवा बाजीराव के बाद पद़मावती में अलाउददीन खिलजी का किरदार निभा रहे रनवीर सिंह एक टीवी चैैनल के प्रोग्राम में बाबा रामदेव की डांसिंग स्किल और ऊर्जा देखकर आश्चर्य से भर गए।
छत्तीसगढ़ के भाजपा शासन में मंत्री के बेटे ने नाच गाने का आयोजन किया। जिसमें मंत्री के बेटे ने नाच गान करने वाली लड़कियों के साथ खूब ठुमके लगाए और नोट बरसाए। क्षेत्र के थानेदार भी इस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भी नोट बरसाए और ठुमके लगाए। बाद मेंं मामलेे को तूल पकड़ता देख आनन-फानन में थानेदार को लाइन अटैच कर दिया गया। लेकिन मंत्री के बेटे पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।