एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉव के ठिकानों पर सीबीआई के छापों के साथ ही बाबा रामदेव के एनडीटीवी को खरीदने से जुड़ी खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस पर भी आज बहस चल निकली है।
पठानकोट एयरबेस पर हमले में शहीद हुए शहीद कुलवंत सिंह के परिजनों के साथ एक ट्रैवल एजेंट और उसके दोस्तों ने मारपीट की है। जानकारी के अनुसार गुरदासपुर के एजेंट ने शहीद के भाई से फ्रांस में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए लिए थे लेकिन फ्रांस नहीं भेजा। जब शहीद के परिजनों ने एजेंट से रुपये लौटाने की मांग की तो एजेंट और उसके दोस्तों ने शहीद के परिजनों को बुरी तरह पीटा।
भारत के शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय घरेलू सत्र में सर्वाधिक विकेट चटकाने का कपिल देव का 37 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में मिलने वाला प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड समारोह में टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार अक्षय मुकुल शामिल नहीं हुए। उन्होंने यह पुरस्कार लेने प्रधानमंत्री मोदी के हाथ से लेने से इनकार कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और पुरस्कार उन्हीं के हाथों मिलने थे।
उत्तर प्रदेश के समाजवादी परिवार में झगड़े का मुख्य कारण बताए जा रहे सपा महासचिव अमर सिंह के खिलाफ उनके छोटे भाई अरविन्द सिंह ने मोर्चा खोलते हुए बुधवार को कहा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई का ना हुआ, वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का अपना कैसे हो सकता है।
राजस्थान के मुख्य सचिव ओम प्रकाश मीणा की पत्नी ने उन पर अपनी बेटी का 13 साल की उम्र में उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है और प्रधानमंत्री से मिल कर उन्हें मामले से अवगत कराने के लिए समय देने की मांग की है।
पाकिस्तानी बोल्ड मॉडल कंदील बलोच की मुल्तान में हत्या करने वाले उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक हत्यारे ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि ऑनर शान के लिए कंदील की गला दबाकर हत्या की है।