सीमा के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच टकराव जारी है। अब चीन के सरकारी मीडिया ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने धमकी भरे लहजे में लिखा है कि चीन किसी भ्ाी टकराव के लिए तैयार है। वहीं चीन ने तिब्बत में युद्ध-अभ्यास भी किया है।
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन की चमक से कांग्रेस नवंबर 2018 विधान सभा चुनाव में कितनी लहलहाएगी, यह तो कहना मुश्किल है, लेकिन सोमवार को आयोजित कांग्रेस के किसान एवं युवा क्रांति सम्मेलन के द्वारा पार्टी अपनी पस्तहाल नसों में कांग्रेसी खून का प्रवाह की राह पर चल पड़ी है।
बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने उनके प्रशंसकों को काफी निराश किया है। इस फिल्म से न सिर्फ उनके फैंस को ही बल्कि सलमान को भी धक्का लगा है।
डीयू की पहली कटऑफ लिस्ट में पिछले साल के मुकाबले गिरावट देखी गई है। इस साल बड़े कॉलेजों जैसे श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, रामजस, हंसराज किरोड़ीमल कॉलेज की कटऑफ में 0.50 से 3% तक की गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज ने आज अपनी पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट को देखने के लिए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ststephens.edu पर जाकर देख सकते हैं। कॉलेज की पहली कट-ऑफ लिस्ट विद्यार्थियों के लिए थोड़ी राहत भरी है।
लगभग 15 साल पहले संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर सुपरहिट फिल्म 'देवदास' जल्द ही 3डी में भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म उस समय बनी सबसे महंगी बॉलिवुड फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को न सिर्फ भारत में ही बल्कि विदेशों में भी काफी सराहा गया था।
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि भारत बाहरी खतरों के साथ-साथ आंतरिक खतरों से भी एकसाथ निपटने को तैयार है। आने वाले समय में यह बात साबित भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत ढाई मोर्चे (चीन, पाकिस्तान और आंतरिक सुरक्षा) पर युद्ध लड़ने के लिए सक्षम है।
आगरा में एक मां ने अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। मां ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी चिट्ठी पोस्ट की है, जिसमें उसने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अपनी किडनी को बेचने के लिए तैयार है।