फिल्मकार साजिद नाडियादवाला तीनों खान यानी आमिर, सलमान और शाहरूख को एक साथ एक ही फिल्म में लाने के लिए उत्सुक हैं। वह इस बारे में विचार कर रहे हैं और जल्द ही इसे अंतिम रूप दे देंगे।
फीफा अध्यक्ष पद से सैप ब्लाटर ने बुधवार को आश्चर्यजनक तरीके से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद स्कैंडल में फंसे फीफा की छवि को सुधारने के लक्ष्य के साथ इस संगठन के अध्यक्ष पद के लिए नये सिरे से दौड़ शुरू हो गई है।
ईद पर सेवइंयों से ज्यादा बजरंगी भाईजान का इंतजार हो रहा है। दर्शक मनपसंद त्योहार का जिस तरह इंतजार करते हैं, उससे ज्यादा उन्हें सलमान खान की फिल्मों का इंतजार रहता है।
सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में एक बात सामने आई है कि सलमान के बहुचर्चित हिट एंड रन मामले के कागजात आग में जल गए हैं। सलमान फिलहाल इसी मामले में जमानत पर बाहर हैं।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के मुख्य अभिनेता वरुण धवन और मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मकार करण जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘शुद्धि’ में मुख्य अहम भूमिकाएं निभाएंगे।
पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने से मिले अलकायदा के एक दस्तावेज में साल 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा किए गए मुंबई हमले को जाबांज फिदाई बताया गया है।
शहंशाह-ए-तरन्नुम मोहम्मद रफी के फैंस न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी एकजुट हो रहे हैं। वजह है कि अब रफी साहब को भी भारत रत्न से नवाजा जाए। आने वाले सप्ताह में सरकार के कानों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए पूरी दुनिया से उनके फैंस दिल्ली में इक्ट्ठा हो रहे हैं।
कश्मीर को इस धरती की सबसे खूबसूरत जगह बताते हुए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने कहा है कि फिल्मकार नासमझ हैं जो शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड जाते हैं। उन्हें तो घाटी में ही सबकुछ मिल सकता है।