अक्षर पटेल ने कुल 30 वनडे मैचों में 30.20 की गेंदबाज़ी औसत से 35 विकेट चटकाए हैं। वहीं टी-20 में अक्षर ने भारत के लिए कुल 7 टी-20 मैच खेले है जिनमें उन्होंने 7 विकेट झटके हैं।
रवींद्र जडेजा ऑलराउंडरों की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। 438 प्वाइंट के साथ उन्होंने बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनिया में आतंकवाद के बारे में अपनी अहम रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में सबसे ज्यादा आतंकी हमलों का सामना करने वाले देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट में माओवाद का तीसरा सबसे बड़ा आतंकी खतरा बताया गया है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आज तीसरे राउंड की लिस्ट जारी कर दी। स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट में तिरुवनंतपुरम टॉप पर है। पहले राउंड में 20 शहरों की घोषणा की गई थी, जिनमें भुवनेश्वर टॉप पर रहा।
मोदी सरकार 26 मई को तीन साल पूरे कर रही है। बंपर बहुमत के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार क्या जनमानस की कसौटी पर खरी उतरी है? क्या सरकार ने उम्मीद के मुताबिक देश में रोजगार के अवसर पैदा किए हैं?
भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन सेंसेक्स ने अपने 31 वर्ष के सफर में 30 हजार के जादुई आकड़े को पार कर लिया है। इससे पहले सेंसेक्स ने मार्च 2015 और 5 अप्रैल 2017 में इस स्तर को पार किया था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस ने कहा है कि वह राज्य के वित्त सचिव को यूपी के किसान कर्ज माफी के मॉडल का अध्ययन करने का पहले ही निर्देश दे चुके हैं। हम लोग इस दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
यूपी की योगी कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य के किसानों को बड़ी सौगात दी। कैबिनेट ने पहली बैठक में लघु और सीमांत किसानों का फसली कर्ज माफ किया है। योगी सरकार ने 2 करोड़ 15 लाख लघु और सीमांत किसानों का 30729 करोड़ का कर्जा माफ कर दिया है। किसानों के 1 लाख तक के कर्ज माफ किए गए हैं।
अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष नंदकुमार साय ने आज कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में आदिवासियों को आर्थिक और अन्य तरह का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को इसे रोकने के लिए एक कानून लाना चाहिए और धर्मान्तरित आदिवासियों को मिलने वाली सुविधाएं समाप्त की जानी चाहिए।