ऐसा कम ही होता है कि अमिताभ बच्चन किसी को धमकाएं। लेकिन उन्होंने अनुष्का शर्मा को ट्वीट पर लिखा, 'आप मुझे ब्लॉक करने की जुर्रत मत करना, क्योंकि मेरा ट्वीटर अकाउंट सकारात्मक है।'
आमतौर पर लोगों को रचनात्मक चोरियां करने में बड़ा मजा आता है। बगैर मेहनत के दूसरों की मेहनत के फल को अपना बताने की आदत इंसानों में शुरू से रही है। सोशल मीडिया में तो इस तरह की चोरी जमकर होती है। लोग ट्विटर पर दूसरों के चुटकुले ट्वीट कर खूब मजे लेते हैं।
संयुक्त राष्ट्र से जात आधारित भेदभाव को स्वीकार कर अपने मसौदे में शामिल करने की मांग ने जोर पकड़ा। एशिया दलित राइट्स फोरम ने मसौदे में सात संशोधन पेश किए।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगर अपना ट्विटर अकांउट नहीं खोल रहे तो इसके पीछे वजह क्या है ? क्या यह उनका व्यक्तिगत फैसला है, या उनके सलाहकारों द्वारा चुना गया रास्ता ? ये सवाल और इनके सीधे-सीधे जवाब ढूंढने मुश्किल हैं, लेकिन एक बात तो तय है कि अभी भी कांग्रेस में नए निजाम और पुराने निजाम में टकराहट का भी नतीजा है।
मई 2011 में मारे जाने से कुछ माह पहले अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन अपना पूरा ध्यान अमेरिका के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर हमला बोलने पर केंद्रित कर रहा था।