देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस खेहर ने संसद के केंद्रीय हाल में शपथ दिलाई। इसके बाद सम्मान में उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।
टाटा मोटर्स के बाद अब कार निर्माता कंपनी निसान ने भी अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने जीएसटी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए एक्स शोरूम की कीमतों में करीब 3% की कटौती करने का फैसला लिया है।
देश भर में ‘एक राष्ट्र एक टैक्स’ प्रणाली के तहत आज से लागू हुए जीएसटी का असर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) पर भी देखने को मिला है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को वाहनों पर जीएसटी दरों का पूरा लाभ दे रही है।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की पाकिस्तान के हाथों करारी हार के बाद लोगों के व्यवहार में एकाएक बदलाव देखा गया है। जिनके अंदर अब तक क्रिकेट का भूत सवार था वे अब हॉकी के प्रति प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक भारतीय हॉकी टीम को जीत की बधाई दी जा रही है।
बिहार के पूर्व मुख्यंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के हर सदस्य पर मुसीबतें आती चली जा रही हैं। इस बार पेट्रोल पंप आवंटन को लेकर हुए विवाद के बाद भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) ने आज बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव का आवंटन रद्द कर दिया है। हालांकि बीपीसीएल ने इस मामले में अभी तक आधिकारिक रुप से कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर की है। 65 पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखकर देश में बढ़ रहे ‘उग्र-राष्ट्रवाद’ को बंद कराने की अपील की है।
एक ओर जहां किसान कृषि उत्पादों का उचित दाम नहीं मिल पाने की चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं, वहीं अब इसकी बानगी आंकड़ों में भी दिखाई देने लगीं हैं। मई माह में महंगाई दर 3.85 फीसदी के मुकाबले घटकर 2.17 फीसदी हो गई है। इस दौरान खाद्य एवं कृषि उत्पादों की महंगाई दर में भारी कमी दर्ज की गई है।