मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 16 अक्टूबर को युवा कथाकार पंकज सुबीर के बहुचर्चित उपन्यास अकाल में उत्सव पर केंद्रित एक पुस्तक चर्चा का आयोजन किया गया है।
दिल्ली के उपहार सिनेमा हादसे के 59 पीड़ितों में से दो के माता-पिता ने इस सदमे तथा न्याय के लिए अपनी लंबी लड़ाई पर एक किताब लिखी है। ट्रायल बाय फायर का प्रकाशन पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया ने किया है।
शंकर, इमरान, मुकेश, मांगीलाल, धर्मेंद्र, जितेन्द्र, हरिराम, महेश आदि रोज सुबह उठने के बाद नित्य क्रिया से निवृत होकर दो जून की रोटी के लिए निकल जाते और शाम को वापस आकर परिवार के साथ मनोरंजन के लिए टीवी देखते हैं और फिर भोजन इत्यादि कर सो जाते है। दूसरे दिन फिर यही दिनचर्या होती है। इनका जीवन आम भले ही लगता है लेकिन इसमें खास बात यह कि यह सब लोग एक खुली जेल के कैदी हैं।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी की पुस्तक सिटीजन एंड सोसायटी का विमोचन किया। किताब में अंसारी ने देश में विभिन्न थीमों पर दिए गए अपने लेक्चरों को शामिल किया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि वह कई किताबों को भेंट स्वरुप पाते हैं। लेकिन यह पुस्तक उनके लिए विशेष तौर पर खास है क्योंकि इसको महान भारत के उप राष्ट्रपति मोहम्मद अंसारी ने लिखी है, जो एक प्रबुद़ध विद़वान और सचेत नागरिक के रुप में समूचे देश में शुमार हैं।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भीषण गर्मी और उमस के अलावा गाएल मोंफिल्स की नकारात्मक रणनीति से पार पाते हुए अमेरिकी ओपन फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना स्टान वावरिंका से होगा।
जापान के केइ निशिकोरि ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बनने से अब वह सिर्फ दो जीत दूर हैं। निशिकोरि ने रोमांचक मैच में विम्बलडन और ओलंपिक चैम्पियन तथा 2012 अमेरिकी ओपन चैम्पियन मरे को 1-6, 6-4, 4-6, 6-1, 7-5 से हराया।
गत चैम्पियन और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने लगातार दसवीं बार अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जब फ्रांस के जो विलफ्राइड सोंगा क्वार्टर फाइनल में 6-3, 6-2 से पिछड़ने के बाद रिटायर हो गए। इसी तरह दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी चेक जोड़ीदार बारबरा स्टायकोवा क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलीन गार्शिया और क्रिस्टीना म्लादेनोविच से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई। सानिया की हार के साथ यूएस ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।
मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच ने आसान जीत के साथ यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है लेकिन 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में फ्रांस के लुकास पोइली से हारकर बाहर हो गये। 22 साल के विश्व में 25वें नंबर के पोइली विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे। उन्होंने स्पेनिश सुपरस्टार को 6-1, 2-6, 6-4, 3-6, 7-6 से हराया।
नोवाक जोकोविच ने रूस के मिखाइल यूज्नी के चोट के कारण मैच से हटने पर सिर्फ 32 मिनट में अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि दो बार के विजेता रफेल नडाल भी तीन साल में पहली बार अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रहे।
बहुप्रतीक्षित पुस्तक मेला इस बार 7 जनवरी 2017 से 15 जनवरी 2017 तक प्रगति मैदान में होगा। विश्व पुस्तक मेले का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। किताबों के सालाना जश्न के लिए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।