सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद शतक जमाकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को आज नौ विकेट से जीत दिलाई।
एक घंटे के सफर वाली फ्लाइट्स का किराया 2500 रुपये तक सीमित हो सकता है। केंद्र सरकार जल्द ही इस बारे में फैसला कर सकती है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार नई राष्ट्रीय उड्डयन नीति में ऐसा प्रस्ताव शामिल किया गया है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को मान लेती है तो यह यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी। किराए में सभी तरह के शुल्क शामिल होंगे।
भाजपा नेता अरुण शौरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकारी नेता बताया है। प्रत्यक्ष रुप से मोदी पर निशाना साधते हुए शौरी ने कहा कि मोदी वन मैन की प्रेसीडेंशियल सरकार चला रहे हैं। जो बिना चेक और बैलेंस की है। मोदी के इशारे पर पूरी तरह चल रही केंद्र की भाजपा सरकार देश के लिए खतरनाक है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के 10 ओवरों में 69 रनों पर 4 विकेट गिर गए थे। शेष बचे ओवरों में 186 रनों का टारगेट मुश्किल लग रहा था। ऐसे में काफी लंबे अर्से बाद यूसुफ पठान का बल्ला आखिर बोल ही दिया।
सनी लियोनी के अदा, जलवे और उनकी बोल्ड छवि से भला कौन वाकिफ नहीं है। यही वजह है कि रति अग्निहोत्री तब तनाव में थीं जब उन्हें पता चला कि उनके सुपुत्र तनुज वीरवानी अपनी पहली फिल्म में ही सनी लियोनी की बाहों में होंगे।
स्टैंडअप कॉमेडी का दौर फिर चल पड़ा है। ऐसे वक्त में हास्य अभिनेताओं में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बोमन ईरानी ने बताया कि वह बॉलीवुड में काम शुरू करने से पहले स्टैंड अप कॉमेडी किया करते थे।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पूर्व सैनिकों के मेडल जलाने की कोशिशों को राष्ट्र और सशस्त्र बलों का अपमान बताते हुए आज कहा कि पूर्व सैनिकों को साबित करना चाहिए कि एक रैंक एक पेंशन (ओआरओपी) आंदोलन के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।
वन रैंक वन पेंशन की अधिसूचना के विरोध में पूर्व सैन्य कर्मियों द्वारा अपने पदक लौटाने का फैसला करने के एक दिन बाद, आज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि विरोध करने वाले पूर्व सैन्य कर्मियों का आचरण सैनिकों जैसा नहीं है और उन्हें गुमराह कर दिया गया है।
वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना की औपचारिक अधिसूचना को लेकर एक ओर जहां विरोध प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैन्य कर्मियों ने असंतोष जाहिर किया है वहीं दूसरी रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि लोकतंत्र में मांग करने का अधिकार सभी को है लेकिन सभी मांगों को पूरा नहीं किया जा सकता।