द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिये की गयी सिफारिशों में यह दूसरा नाम है जो सूची से हटाया गया है। इससे पहले पैरा स्पोर्ट्स कोच सत्यनारायण का नाम इस सूची से हटाया गया था।
अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और भारोत्तोलक संजीता चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं मिल सकेगा।
अपने परिवार को हमेशा मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखने वाले बॉलीवुड के स्टार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की एक बहुत ही बेहतरीन फोटो साझा की है।
मोबाइल ऐप पेटीएम के मालिक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने दिल्ली के वीवीआईपी इलाके लुटियंस ज़ोन में 82 करोड़ का बंगला खरीदा है। लुटियंस ज़ोन देश के सबसे महंगे इलाकों में शुमार है।
भगौडे घोषित किए जा चुके विजय माल्या सोमवार को अचानक विराट कोहली की डिनर पार्टी में नजर आए। जब वहां मौजूद भारतीय खिलाड़ियों ने माल्या को भाव नहीं दिया तो माल्या जल्दी ही वहां से निकल लिए।
डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि के 94वें जन्मदिन और विधायक बनने के 60 साल पूरा होने के मौके आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।कयास लगाया जा रहा है कि ये एकजुटता राष्ट्रपति चुनाव के लिए तो नहीं है।
काफी समय से लंबित पड़ा राष्ट्रीय खेल विकास विधेयक मानसून सत्र में संसद में पेश होगा और खेलमंत्री विजय गोयल ने चेताया है कि इसका पालन नहीं करने पर राष्ट्रीय खेल महासंघों को सरकार से कुछ नहीं मिलेगा।
भारत में भगोड़ा घोषित विजय माल्या को धोखाधड़ी के आरोपों में नयी दिल्ली के प्रत्यर्पण आग्रह पर मंगलवार को स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चंद घंटे बाद उसे जमानत मिल गई। शराब कारोबारी माल्या भारत में रिण डिफॉल्ट मामले में वांछित है।