राजद अध्यक्ष लालू यादव की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती दिखाई दे रही हैं। महागठबंधन में फूट और नीतीश कुमार के एनडीए के पाले में जाने के बाद उनके खिलाफ मनी मनी लॉड्रिंग का शिकंजा भी कसने लगा है।
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मानहानि के मुकदमें नहीं लड़ेंगे। इसके अलावा जेठमलानी ने सीएम केजरीवाल से अपने बकाए फीस की भी मांग की है, जो 2 करोड़ रुपये है।
पश्चिम बंगाल में विवादास्पद टिप्पणी करने पर भाजपा सांसद रूपा गांगुली टीएमसी के निशाने पर हैं। महिलाओं के रेप होने से जुड़े बयान पर एक महिला की शिकायत के बाद रूपा गांगुली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बिहार में सियासत गरम है। भाजपा और राजद के बीच चल रही तनातनी की बानगी जुबानी जंग में साफ दिखाई दे रही है। भाजपा नेता सुशील मोदी ने अब तेजस्वी यादव की तुलना निर्भया के बलात्कारी से कर दी है। मोदी के ट्वीट के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
गुजरात में एक भाजपा नेता पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। यह आरोप वडोदरा के नर्मदा जिले में जयंती तड़वे नाम के नेता पर लगा है।