रवि शास्त्री के नाम पर मुहर लगने के साथ ही टीम इंडिया के कोच पर चला आ रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। एक लंबे इंतजार के बाद उन्हें मुख्य कोच बनाया गया है। मंगलवार को बीसीसीआई ने ऐलान किया कि रवि शास्त्री 2019 विश्वकप तक कोच रहेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 में जन्में धोनी आज 36 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं।
देश में पहली जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद अभी भी कारोबारियों पर काफी संख्या में पुराना माल बचा हुआ है। सरकार ने साफ किया है कि अगर बचे हुए माल पर संशोधित कीमत नहीं छापी तो निर्माताओं को जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है।
4G VoLTE नेटवर्क पर चलने वाला जियो इकलौता ऑपरेटर है जबकि, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसे इसके प्रतिद्धंदी अभ्ाी वोल्ट पर ट्रायल रनिंग ही कर रहे हैं और अभी तक कमर्शल लॉन्च नहीं किया गया है।
चीन अब समुद्र में भी विश्व की महाशक्ति बनना चहाता है। इसके लिए वो बड़े पैमाने पर अपनी नौसेनिक क्षमता को बढ़ा रहा है। अब उसने नई पीढ़ी के 10 हजार टन वजनी विध्वंशक युद्धपोत का निर्माण शुरू किया है। घरेलू डिजाइन पर आधारित यह युद्धपोत शंघाई के जियांगन शिपयार्ड समूह में बनाया जा रहा है।
कुंबले के मुख्य कोच पद से इस्तीफे के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज में बिना कोच के ही खेल रही है। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने श्रीलंका दौरे से पहले टीम को नया कोच मिल जाएगा।