लुटने के बाद जांच-पड़ताल की जगह अब घोटाला न हो, इसके लिए नजरदारी के इंतजाम किए जा रहे हैं। सारधा जैसी चिटफंड कंपनियों को अंकुरित होने के पहले ही खत्म किया जा सके- इसके लिए अलग से एक खुफिया एजेंसी बनाने की तैयारी कर रही है भारत सरकार। इस एजेंसी का मुख्य काम होगा- अगर कोई फ्रॉड कंपनी मोटे ब्याज और मुनाफे का लालच देकर निवेश कराती है, तो उसकी जानकारी तुरंत ही शीर्षस्थ स्तर तक पहुंचे और कार्रवाई हो सके। यह एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मातहत काम करेगी।
भारत के महानतम क्रिकेटरों में शुमार पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज 44 बरस के हो गए और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के चहेते दादा को सोशल मीडिया पर सभी तबकों से बधाई मिली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कैबिनेट विस्तार से पहले अपने मंत्रियों और सांसदों का एक स्क्रीनिंग टेस्ट लिया। जिसमें पार्टी के महज दस सासंद ही 100 में 100 अंक हासिल कर सके। वोटरों की राय, संसद और मंत्रालय में कामकाज के आधार पर टेस्ट में ग्रेडिंग दी गई। सूत्रों के अनुसार इस टेस्ट के बाद ही पीएम मोदी और शाह ने योग्य नेताओं को मंत्री पद से नवाजा।
वेस्टइंडीज दौरे में टेस्ट सीरिज के दौरान दो टेस्ट कोई भारतीय कप्तान नहीं जीत पाया है। विराट कोहली आगामी सीरिज में क्या यह उपलब्धि हासिल कर पाएंगे।
वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने कहा है कि उनकी टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना काफी मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें गुलाबी गेंद से खेलने का पर्याप्त अनुभव नहीं है।
भारतीय क्रिकेट टीम के 17 टेस्ट मैचों के अपने अब तक के सबसे व्यस्त टेस्ट सत्र के लिए तैयार होने के बीच कप्तान विराट कोहली ने कहा कि आगामी दिन इसके बाद का संकेत होंगे कि वे टेस्ट इकाई के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में कल फेरबदल हो सकता है। मंगलवार को सुबह 11 बज नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। कुछ को मंत्रिपद से हटाया भी जा सकता है। फेरबदल का लंबे समय से इंतजार है। मोदी 7 जुलाई को 4 अफ्रीकी देशों के दौरे पर जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि दौरे से पहले मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद ये दूसरा फेरबदल होगा।
भारत ने शुक्रवार को इस्राइल के साथ संयुक्त रूप से विकसित की गई सतह से हवा में मार कर सकने वाली नई मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। इससे एक दिन पहले ही ऐसे परीक्षण के दो चरणों को अंजाम दिया गया था।