Advertisement

Search Result : "new President"

लगातार दूसरा डेविस कप मुकाबला शाम को खेलेगा भारत

लगातार दूसरा डेविस कप मुकाबला शाम को खेलेगा भारत

प्रशंसकों के समर्थन को ध्यान में रखते हुए भारत अपना लगातार दूसरा डेविस कप मुकाबला शाम को खेलेगा। एशिया ओसियाना ग्रुप एक का यह मुकाबला भारत तीन फरवरी से पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। शुक्रवार को एकल मैच दोपहर बाद तीन बजे शुरू होंगे जबकि इसके अगले दिन युगल मैच शाम छह बजे शुरू करने का कार्यक्रम है। रविवार को होने वाले उलट एकल मैच फिर से तीन बजे से खेले जाएंगे।
हैकिंग मामला : अमेरिका ने 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित किया

हैकिंग मामला : अमेरिका ने 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित किया

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस की ओर से की गई कथित हैकिंग के जवाब में रूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और 35 रूसी अधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। हालांकि, व्लादिमीर पुतिन ने जवाबी कार्रवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि वह नये राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप के कदमों को देखेंगे।
ब्रूम के शतक से न्यूजीलैंड ने दूसरा वनडे और श्रृंखला जीती

ब्रूम के शतक से न्यूजीलैंड ने दूसरा वनडे और श्रृंखला जीती

नील ब्रूम के पहले शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज बांग्लादेश को 67 रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढत बना ली।
सिर्फ 24 लाख करदाताओं की आय 10 लाख से अधिक, पर हर साल बिकती हैं 25 लाख कारें

सिर्फ 24 लाख करदाताओं की आय 10 लाख से अधिक, पर हर साल बिकती हैं 25 लाख कारें

देश में केवल 24.4 लाख करदाता हैं जो अपनी सलाना आय 10 लाख रुपये से ऊपर घोषित करते हैं। दूसरी तरफ पिछले पांच साल से हर साल देश में 35,000 लक्जरी कारों सहित कुल 25 लाख नई कारें खरीदी जातीं हैं।
सामाजिक न्याय प्रदान करने की जमीनी हकीकत निराशाजनक : अंसारी

सामाजिक न्याय प्रदान करने की जमीनी हकीकत निराशाजनक : अंसारी

उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगलवार को कहा कि देश में कल्याण संबंधी कानून बनाए जाने और कदम उठाए जाने के 70 साल बाद भी सामाजिक न्याय प्रदान करने की जमीनी हकीकत निराशाजनक है। उन्होंने कहा, सामाजिक न्याय के मामले में हम कहां खड़े हैं ? सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए कल्याण संबंधी कानून बनाए जाने और कदम उठाए जाने के 70 साल बाद भी यह एक सवाल है जो गणराज्य के लोग राज्य से पूछ सकते हैं।
दागी कलमाड़ी, चौटाला बने आईओए के आजीवन अध्यक्ष

दागी कलमाड़ी, चौटाला बने आईओए के आजीवन अध्यक्ष

राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों के दागी सुरेश कलमाड़ी को आज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की वार्षिक आम सभा की बैठक में मानद आजीवन अध्यक्ष बनाया गया। एक अन्य दागी अधिकारी अभय सिंह चौटाला को भी आईओए का मानद आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है।
लैथम के शतक से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 77 रन से हराया

लैथम के शतक से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 77 रन से हराया

सलामी बल्लेबाज टाम लैथम के करियर की सर्वश्रेष्ठ 137 रन की पारी के बाद जिमी नीशाम और लोकी फर्ग्यूसन की धारदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज बांग्लादेश को 77 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। न्यूजीलैंड ने लैथम और कोलिन मुनरो (87) के बीच पांचवें विकेट की 158 रन की साझेदारी की बदौलत सात विकेट पर 341 रन बनाए।
कुलकर्णी ने 2047 से पहले भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश महासंघ बनाने की वकालत की

कुलकर्णी ने 2047 से पहले भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश महासंघ बनाने की वकालत की

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी सहयोगी रहे सुधीन्द्र कुलकर्णी ने अपनी नयी पुस्तक में 2047 से पूर्व भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश का एक महासंघ गठित करने की वकालत की है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 28 दिसंबर को कुलकर्णी की किताब ‘अगस्त वॉइजेज-व्हाट दे सेड ऑन 14-15 अगस्त 1947 एंड इटस रिलिवेंस फॉर इंडिया-पाकिस्तान-बांग्लादेश कंफेडरेशन’ का यहां पर विमोचन करेंगे।
महाराष्ट्र में 35 लाख रुपये के नए नोट, ढाई किलोग्राम सोना जब्त

महाराष्ट्र में 35 लाख रुपये के नए नोट, ढाई किलोग्राम सोना जब्त

मुंबई के पनवेल इलाके में छह लोगों के पास से 2,000 रुपये के नए नोटों में 35 लाख रुपये से अधिक की नकदी और ढाई किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement