हंसाना दुनिया का सबसे कठिन काम है। लव स्टोरी में तो सच में बहुत कठिन। लेकिन तिवारी दंपती ने मिल कर बहुत सारे चेहरों पर मुस्कान ला दी है। मीठी-मीठी बर्फी सही जम गई है, भाईसाब!
रियो डे जेनेरियो में जैवलिन थ्रो के एफ-46 इवेंट में 63.97 मीटर जैवलिन फेंककर देवेंद्र ने एथेंस ओलंपिक के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था।
देवेंद्र झाझरिया रियो पैरालंपिक खेलों में भाला फेंक की एफ-46 इवेंट में गोल्ड जीता था। देवेंद्र ने इससे पहले भी 2004 के एथेंस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए समर्थित रामनाथ कोविंद ने विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार को 3,34,730 वोटों से हरा दिया है। कोविंद 25 जुलाई को भारत के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।
देश में हिंसक भीड़ द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पीट-पीट कर मार डालने की बढ़ती घटनाओं के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार अवार्ड लौटा दिया है।
कल यानी 12 जून को सी नारायण रेड्डी का निधन हो गया। ज्ञानपीठ अवार्ड प्राप्त नारायण रेड्डी जाने माने कवि थे और उन्हें तेलुगु साहित्य की दुनिया का मजबूत स्तंभ माना जाता था।
राफेल नडाल ने रोलां गैरां पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दसवीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरूष एकल खिताब जीत लिया। उन्होंने यहां स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका को एकतरफा फाइनल में आसानी से हराकर रिकार्ड जीत दर्ज की।
हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपनी इस पारी को कैंसर पीड़ितों को समर्पित किया है। इस पारी में युवी ने 32 गेंदों में 53 रन बनाए थे।