रेप केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।
रेप केस में गुरमीत राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद 6 राज्यों के 15 शहरों में हिंसा भड़क उठी और जगह-जगह आगजनी की घटनाएं होने लगीं, जिसे कोर्ट ने काफी गंभ्ाीरता से लिया है।
राम रहीम 23 सितंबर, 1990 से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बने। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है। शाह सतनाम के एक सतसंग में उन्हें संत घोषित किया गया और डेरा का उत्तराधिकार सौंपा गया।
चंडीगढ़ में एक आईएएस की बेटी के साथ हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष के बेटे द्वारा कथित छेड़छाड़ किए जाने के मामले की चौतरफा निंदा हो रही है। इस मसले पर विपक्ष समेत कई बड़े नेता हरियाणा की भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
भाजपा सांसद किरण खेर का कहना है कि महिला से छेड़छाड़ मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था, इसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे और एक अन्य व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।